बिग ब्रेकिंग: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव (rajyasabha election) के लिए घोषित किए नाम, उत्तराखंड से कल्पना सैनी को प्रत्याशी बनाकर चौंकाया - Mukhyadhara

बिग ब्रेकिंग: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव (rajyasabha election) के लिए घोषित किए नाम, उत्तराखंड से कल्पना सैनी को प्रत्याशी बनाकर चौंकाया

admin

देहरादून। 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव (rajyasabha election) के लिए भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार और हरियाणा में अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। भाजपा ने उत्तराखंड से डॉ. कल्पना सैनी को उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया है।

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव (rajyasabha election) के लिए 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। यूपी की सिर्फ 6 सीटों पर ही प्रत्याशी घोषित किए हैं।

भाजपा ने मध्य प्रदेश से कविता पाटीदार, कर्नाटक से निर्मला सीतारमन और जग्गेश, महाराष्ट्र से पीयूष गोयल और डॉ. अनिल सुखदेवराव, राजस्थान से घनश्याम तिवारी, उत्तर प्रदेश से लक्ष्मीकांत बाजपेई, राधामोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह, संगीता यादव, उत्तराखंड से डा. कल्पना सैनी, बिहार से सतीश चंद्र दुबे, शंभू शरण पटेल और हरियाणा से कृष्ण लाल पंवार को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं। 31 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की आठ सीटों पर जीत तय है।

फिलहाल पार्टी ने छह प्रत्याशियों की सूची जारी की है। बाकी दो और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी, जिसमें भाजपा अपने सहयोगी दलों को राज्यसभा का टिकट दे सकती है।

वहीं यूपी में समाजवादी पार्टी ने कपिल सिब्बल, रालोद के जयंत चौधरी और जावेद अली को प्रत्याशी बनाया है। ‌

IMG 20220529 WA0021 IMG 20220529 WA0022

Next Post

महत्वपूर्ण खबर: उत्तराखंड में अपात्र राशनकार्ड (ration card) धारक अब 30 जून 2022 तक जमा करा सकेंगे अपना कार्ड। जानिए कौन होंगे 'पात्र' और कौन 'अपात्र'

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार “अपात्र को ना- पात्र को हां” अभियान के अन्तर्गत अपात्र राशनकार्ड धारकों को अपना राशनकार्ड (ration card) जमा किये जाने की समयावधि 31 मई, 2022 से बढ़ाकर 30 जून 2022 कर दी गई […]
images 2022 05 29T213020.802

यह भी पढ़े