Header banner

उत्तराखंड वन विभाग के नए मुखिया (Hoff) होंगे रंजन कुमार मिश्र

admin
IMG 20251130 WA0008 1
  • उत्तराखंड वन विभाग के नए मुखिया (Hoff) होंगे रंजन कुमार मिश्र

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड वन विभाग के नए मुखिया (Hoff) 1993 बैच के आईएफएस अधिकारी रंजन कुमार मिश्र होंगे।

उत्तराखंड वन विभाग के नए मुखिया के रूप में रंजन कुमार मिश्र की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति के साथ ही वे उत्तराखंड के वन संरक्षण और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

रंजन कुमार मिश्र 1993 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं उन्हें वन विभाग में उनके अनुभव और कौशल के लिए जाना जाता है।

इस संबंध में आज सचिव सी रविशंकर द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार रंजन कुमार मिश्र (भा०व०से०, वर्ष 1993, उत्तराखण्ड संवर्ग) प्रमुख वन संरक्षक को नियमित चयनोपरान्त प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ), सर्वोच्च वेतनमान, (वेतन मैट्रिक्स के स्तर-17-50 2,25,000) श्रेणी में प्रोन्नत करते हुए कार्यभार ग्रहण किये जाने की तिथि से प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ), उत्तराखण्ड, देहरादून के पद पर तैनात किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

IMG 20251130 WA0009

 

Next Post

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न देहरादून/मुख्यधारा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्र परिषद 2025-26 का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम […]
IMG 20251201 WA0007

यह भी पढ़े