बड़ी खबर: एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupai Murmu) 11 को पहुंचेंगी देहरादून, भाजपा ने शुरू की तैयारी - Mukhyadhara

बड़ी खबर: एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupai Murmu) 11 को पहुंचेंगी देहरादून, भाजपा ने शुरू की तैयारी

admin
IMG 20220707 WA0007

मुख्यधारा/देहरादून 

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupai Murmu) अपने समर्थन के लिए कई राज्यों के दौरे कर रही हैं। द्रौपदी कल मेघालय के दौरे पर थी।

वहीं अब 11 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आ रहीं हैं। ‌इसके लिए हाईकमान ने राज्य के भाजपा नेताओं को द्रौपदी मुर्मू (Draupai Murmu) के दौरे की सूचना दे दी है। इसी को लेकर उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कल राजधानी देहरादून में भाजपा नेताओं के साथ एक बैठक करने जा रहे हैं। अपने देहरादून आगमन पर द्रौपदी भाजपा के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupai Murmu) के देहरादून दौरे को लेकर भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं।

बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। 21 तारीख को मतगणना होगी।

बता दें कि विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं।

वहीं दूसरी और यशवंत सिन्हा जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं।

 

यह भी पढें: वन विभाग : कार्बेट में हुए गड़बड़झाले (Corruption) मामले में दोषी वनाधिकारियों पर होगा मुकदमा दर्ज। उच्चाधिकारियों ने दिए आदेश

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: शासन ने जारी किया ये महत्वपूर्ण आदेश (GO)

 

यह भी पढें : एक नजर: सीएम भगवंत मान कल गुरप्रीत कौर के साथ करेंगे शादी (CM Bhagwant Maan Marriage), चंडीगढ़ में होगा समारोह

 

यह भी पढें : दर्दनाक हादसा (Accident) : यहां प्रधान पद की शपथ लेने जा रहा व्यक्ति हुआ हादसे का शिकार, तीन घायल

Next Post

ब्रेकिंग: इस विभाग में हुए बंपर तबादले (Transfer)। देखें सूची

देहरादून/मुख्यधारा पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारियों के तबादले (Transfer) कर दिए गए हैं। इस संबंध में निदेशक डा. प्रेम कुमार ने स्थानांतरण आदेश जारी किया है। देखें सूची 1
Screenshot 20220707 211857 Gallery

यह भी पढ़े