महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी की रैली में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब - Mukhyadhara

महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी की रैली में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब

admin
1638598226838

भाजपा की संगठनात्मक कुशलता से रैली रहेगी ऐतिहासिक : अनिता ममगाई

ऋषिकेश/मुख्यधारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून की विशाल जनसभा में शामिल होने के लिए आज नगर निगम महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में ऋषिकेश से भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा।इस दौरान जबरदस्त उत्साह से लबरेज भाजपाई पार्टी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी कर माहौल को पूरी तरह से भाजपामयी बनाने में जुटे नजर आये।

शनिवार की सुबह हजारों कार्यकर्ता बसों में सवार होकर प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होने के लिए महापौर के नेतृत्व में द्रोणनगरी कूच कर गये। विभिन्न स्थानों पर महापौर द्वारा कार्यकर्ताओं में जोश भर स्वंय उन्हें रवाना कराया गया।

1638598250613

महापौर अनिता ममगाई ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री को सुनने के लिए ना सिर्फ भाजपा कि कार्यकर्ताओं, बल्कि आमजनमानस में भी जबरदस्त उत्साह है। यही कारण है कि पीएम की रैली का गवाह बनने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही भीड़ की दृष्टि से यह रैली नये कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड चुनाव की दृष्टि से पीएम मोदी की रैली में उमड़े जन सैलाब से बीजेपी ने आज ही मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है।

रैली की देखरेख में शिद्दत के साथ जुटी रही महापौर के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के पास कार्यकर्ताओं की एक चरणबद्ध फौज है, जो लेयर बाय लेयर काम करती है।

भारतीय जनता पार्टी कि यही संगठनात्मक कुशलता उसे आज इतने ऊपर ले कर आई है। महापौर ने कहा कि निश्चित ही पीएम की रैली एक नये इतिहास का सृजन करेगी और भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर से सत्ता के संग्राम में बाजी मारने में कामयाब रहेगी।

 

यह भी पढ़े:ब्रेकिंग: लापरवाही बरतने पर देहरादून के उपनिरीक्षक सनोज कुमार निलम्बित

 

यह भी पढ़े: परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर CM ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा। PM मोदी करेंगे हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

 

यह भी पढ़े: दु:खद खबर: यहां खाई में गिरी कार, एक की मौत, 3 घायल

 

यह भी पढ़े : आप भी देखें 2022 में सार्वजनिक अवकाशों की सूची। छठ शामिल, इगास को नहीं मिली जगह

 

यह भी पढ़े:प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के आयोजन व्यवस्थाओं का CM ने लिया जायजा

 

Next Post

बिग ब्रेकिंग : पीएम मोदी गढ़वाली में बोले, 'मी आप लोगों थै सेवा लगौणू छौं, आप स्वीकार करा' उत्तराखंड को दी 18 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात

  देहरादून/मुख्यधारा देहरादून में आयोजित जनसभा में अपना संबोधन गढ़वाली में शुरू करते हुए कहा कि, – ”उत्तराखंड का सभी दाना सयाणों, दीदी भुलियों, चची बोडियों और भै बैणों आप सबूथै म्यारू प्रणाम। मिथै भरौसा छै कि आप लोग कुशल […]
PicsArt 12 04 03.44.28

यह भी पढ़े