दु:खद: पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर के कांग्रेस सांसद Santokh Singh Chowdharyका निधन - Mukhyadhara

दु:खद: पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर के कांग्रेस सांसद Santokh Singh Chowdharyका निधन

admin
panjab

दु:खद: पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर के कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी (Santokh Singh Chowdhary) का निधन

मुख्यधारा डेस्क

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। कांग्रेस सांसद केंद्र सरकार भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल रुक गई है। वह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है। उन्हें हार्ट अटैक आया है।जिसके बाद राहुल गांधी ने फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा रोक दी है।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वन आरक्षी, पुलिस भर्ती सहित इन भर्तियों को लेकर जारी की नई अपडेट, अब इस क्लीयरेंस पर टिकी निगाहें

यह यात्रा आज लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। जिस दौरान यह घटना हो गई। करीब 8.45 पर उनकी तबियत बिगड़ी। जिसके बाद राहुल गांधी भी उनको देखने के लिए अस्पताल गए। संतोख सिंह 76 साल के थे। हालांकि अब तक कांग्रेस की ओर से इसको लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है कि आज यात्रा को रोका जाएगा या फिर राहुल गांधी फिर यात्रा में शामिल होंगे। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को कश्मीर के श्रीनगर में होगा। कश्मीर के लालचौक पर राहुल गांधी तिरंगा फहराकर यात्रा का समापन करेंगे।

यह भी पढ़े : मोरी ब्लॉक : यहां अनु.जाति के युवक को मंदिर में प्रवेश करने की मिली ऐसी सजा कि आपकी भी कांप जाएगी रूह, पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज #Ayush

Next Post

टिहरी गढवाल: जैविक/परम्परागत फसलों की बिक्री को Organic Outlet का शुभारंभ, किसानों की संवरेगी आजीविका

टिहरी गढवाल: जैविक/परम्परागत फसलों की बिक्री को जैविक आउटलेट(Organic Outlet) का शुभारंभ, किसानों की संवरेगी आजीविका टिहरी/मुख्यधारा जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार एवं ब्लाक प्रमुख नरेन्द्रनगर राजेन्द्र भण्डारी द्वारा कोटेश्वर पर्यटन मेले के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा संचालित […]
tehri

यह भी पढ़े