दु:खद: पौड़ी जनपदवासियों के लिए दिल झकझोरने वाली खबर (Vijay Kumar) - Mukhyadhara

दु:खद: पौड़ी जनपदवासियों के लिए दिल झकझोरने वाली खबर (Vijay Kumar)

admin
vijay kumar

तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप से चली गई कोटद्वार निवासी व्यक्ति (Vijay Kumar) की जान, भारतीय दूतावास से सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम

कोटद्वार/मुख्यधारा
तुर्की में आए महाविनाशकारी भूकंप में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार निवासी व्यक्ति की भी जान चली गई। वह बीती 22 जनवरी 2023 को बैंगलुरू से तुर्की के लिए रवाना हुए थे। इस दु:खद खबर ने परिजनों सहित पौड़ी जनपदवासियों का दिल झकझोर कर रख दिया।
तुर्की स्थित भारतीय दूतावास ने इस सूचना के बाद ट्वीट के माध्यम से अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्ति की हैं। वहीं खबर मिलते ही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
मृतक विजय कुमार के भाई अरुण से मिली जानकारी के अनुसार तुर्की स्थित भारतीय दूतावास से उन्हें सूचना मिली कि विजय का शव होटल के मलबे से बरामद हुआ है।
अरुण ने बताया कि विजय कंपनी के काम से दो माह के लिए तुर्की गए हुए थे। वह अंताल्या शहर के होटल में ठहरे हुए थे। जब वहां विनाशकारी भूकंप आया तो होटल भी पूरी तरह ध्वस्त हो गया था।
अरुण के अनुसार विजय से बीती 6 फरवरी से संपर्क नहीं हो पाया था। तभी से वे भारतीय दूतावास के संपर्क में थे।
भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर लिखा है कि “हम दुख के साथ सूचित करते हैं कि 6 फरवरी को आए भूकंप के बाद से तुर्की में लापता हुए एक भारतीय नागरिक विजय कुमार का पार्थिव शरीर मिल गया है और उसकी पहचान हो गई है। विजय बिजनेस ट्रिप पर तुर्की यात्रा पर थे। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। हम उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके परिवार तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं।”
विजय का शव तीन दिन में भारत पहुंचेगा। विजय की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका लगभग चार वर्ष का एक बेटा है।
विजय कुमार बैंगलुरू स्थित एक कंपनी के साथ गैस पाइपलाइन इंस्टालेशन इंजीनियर थे।
vijay kumar n

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस भर्ती परीक्षा में शार्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों के श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स (cut off marks) जारी, आप भी देखें

Next Post

Delhi-Mumbai Expressway: विश्व का सबसे लंबा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का पहला फेज कल से होगा शुरू, राजधानी से दौसा तक वाहन सवार भर सकेंगे फर्राटा

Delhi-Mumbai Expressway: विश्व का सबसे लंबा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का पहला फेज कल से होगा शुरू, राजधानी से दौसा तक वाहन सवार भर सकेंगे फर्राटा मुख्यधारा डेस्क  कल दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का पहला फेज शुरू हो […]
IMG 20230211 WA0063

यह भी पढ़े