भारी वर्षा के चलते देहरादून में आज स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में छुट्टी

admin

देहरादून/मुख्यधारा

भारी वर्षा के दृष्टिगत आज जनपद देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे।

IMG 20250811 WA00031

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 11 अगस्त, 2025 को जारी अद्यतन मौसम नॉउकास्ट के अनुसार दिनांक 11 अगस्त, 2025 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा कही कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र दौर का “औरेंज” अलर्ट जारी किया गया है।

वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन / त्वरित बाढ़ की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 11.08.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 11.08. 2025 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र/छात्राओं अपितु विद्यालय प्रबन्धन / कार्मिकों पर समान रूप से लागू होगा। तद्नुसार अनुपालन सुनिश्चित हो।

Next Post

देहरादून जिले में मूसलाधार बारिश, ग्राउंड जीरो पर डीएम, नदी किनारों से दूर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील 

देहरादून जिले में मूसलाधार बारिश, ग्राउंड जीरो पर डीएम, नदी किनारों से दूर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील  प्रातःकाल से ही सड़कों पर स्थिति का लिया जायजा।* कंट्रोल रूम पहुंचकर डीएम ने बारिश से उपजे हालातों की ली जानकारी […]
IMG 20250811 WA0022

यह भी पढ़े