गर्मी का कहर : मौसम विभाग (weather department) की लापरवाही से राजधानी वासियों की बढ़ाई धड़कनें, दिल्ली का तापमान 52.3 डिग्री गलत निकला, केंद्रीय मंत्री ने भी उठाए सवाल - Mukhyadhara

गर्मी का कहर : मौसम विभाग (weather department) की लापरवाही से राजधानी वासियों की बढ़ाई धड़कनें, दिल्ली का तापमान 52.3 डिग्री गलत निकला, केंद्रीय मंत्री ने भी उठाए सवाल

admin
g 1 5

गर्मी का कहर : मौसम विभाग (weather department) की लापरवाही से राजधानी वासियों की बढ़ाई धड़कनें, दिल्ली का तापमान 52.3 डिग्री गलत निकला, केंद्रीय मंत्री ने भी उठाए सवाल

मुख्यधारा डेस्क

पिछले 15 दिनों से देश में क्या चल रहा है तो जवाब आता है गर्मी का कहर चल रहा है। ‌इस बार प्रचंड गर्मी ने उत्तर भारतीयों को इस कदर डरा दिया है कि बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड के साथ पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भी सूरज आग उगल रहा है। लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है।

पिछले 7 दिनों में राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में करीब 100 लोगों की मौत भी हो चुकी है। आमतौर पर गर्मी का सीजन घूमने के लिए होता है। लेकिन इस बार प्रचंड गर्मी की वजह से हजारों लोगों ने घूमने का प्रोग्राम फिलहाल स्थगित कर दिया है। अब हर दिन लोग किस शहर में कितना तापमान पहुंचा देखने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : अतीत का स्वप्न बन कर न रह जाए शुद्ध पेयजल (Pure drinking water)!

बुधवार, 29 मई को देश की राजधानी दिल्ली के मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद दिल्ली वासियों की धड़कनें बढ़ गई थी।

देशवासी भी राजधानी में इतनी ज्यादा तापमान को देखकर सहम गए। ‌स्थिति ये रही कि दिल्ली, दुबई से भी ज्यादा गर्म रही। यह इतिहास में दिल्ली का सबसे गर्म दिन था। हालांकि बाद में मौसम विभाग के डेटा पर सवाल भी उठने लगे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी मौसम विभाग के इस आंकड़े को लेकर सवाल उठाए।

पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, यह अभी आधिकारिक नहीं है। दिल्ली में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान बहुत कम संभावना है। आईएमडी में हमारे वरिष्ठ अधिकारियों को समाचार रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए कहा गया है। आधिकारिक स्थिति जल्द ही बताई जाएगी। बुधवार रात मौसम अपनी गलती स्वीकारी।

यह भी पढ़ें : अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने लिया चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

आईएमडी ने कहा- सेंसर में गड़बड़ी होने की वजह से गलत डेटा दर्ज हुआ

आईएमडी ने बताया कि सेंसर में गड़बड़ी की वजह से गलत डेटा दर्ज हुआ था। आईएमडी के महानिदेशक डॉ एम महापात्रा के अनुसार, मौसम विभाग दिल्ली के मुंगेशपुर स्वचालित मौसम स्टेशन में लगे तापमान सेंसर की जांच कर रहा है, यह देखने के लिए कि सेंसर सही से काम कर रहा है या नहीं। उन्होंने बताया कि मुंगेशपुर स्टेशन का यह आंकड़ा असामान्य रूप से बढ़ा है और इसकी पुष्टि की जानी चाहिए। दिल्ली के कुछ अन्य स्टेशनों ने भी थोड़ा ज्यादा तापमान दर्ज किया था, लेकिन मुंगेशपुर के आंकड़ों की पूरी जांच की आवश्यकता है। महापात्रा ने बताया कि तापमान सेंसर की जांच के लिए एक्सपर्ट्स की एक टीम मुंगेशपुर गई है।

उन्होंने यह भी अनुमान लगाया कि आसपास के स्थानीय कारक भी इस उच्च तापमान रिकॉर्ड का कारण हो सकते हैं। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर तापमान 45.2 डिग्री से 49.1 डिग्री के बीच रहा। 52.3 डिग्री का डेटा गलत था। वहीं दिल्ली में हीटवेव के बीच शाम को बारिश भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

हरियाणा के रोहतक और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पारा 48.8 पहुंचा। पंजाब के बठिंडा में पारा 48.5, राजस्थान के पिलानी और बिहार के औरंगाबाद में 48.2 पहुंचा। भीषण गर्मी से राजस्थान में 5 लोगों की मौत हो गई। बिहार के 8 जिलों में 80 बच्चे बेहोश हो गए, राज्य के सभी स्कूलों में 8 जून तक अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें : गढ़ी कैंट में 12 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

लू चलने के साथ कुछ राज्यों में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

आईएमडी ने गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना के साथ-साथ गरज और धूल भरी आंधी के साथ बहुत हल्की बारिश और 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, ओडिशा में हीटवेव का रेड अलर्ट है। वहीं, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू , हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है।

वहीं मानसून आज शाम तक केरल के तट से टकरा सकता है। अगले एक हफ्ते में यह देश के बाकी हिस्सों में पहुंच सकता है। 26 मई को बंगाल में आए तूफान रेमल का असर असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में है। यहां 1 जून तक बारिश का रेड अलर्ट है।

यह भी पढ़ें : विलुप्त होने के कगार पर नैनीताल की स्ट्रॉबेरी की डिमांड

Next Post

हिंदी पत्रकारिता दिवस : 30 मई 1826 को हिंदी भाषा में 'उदन्त मार्तण्ड' के नाम से हुआ था पहला समाचार पत्र प्रकाशित

हिंदी पत्रकारिता दिवस : 30 मई 1826 को हिंदी भाषा में ‘उदन्त मार्तण्ड’ के नाम से हुआ था पहला समाचार पत्र प्रकाशित 198 साल बाद पत्रकारिता का स्वरूप बदला लेकिन मिशन नहीं मुख्यधारा डेस्क इन दिनों देश में लोकसभा चुनाव […]
h 1 19

यह भी पढ़े