बड़ी खबर : टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी - Mukhyadhara

बड़ी खबर : टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी

admin
dhami 14 agu
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार जताया

देहरादून/मुख्यधारा

रेल मंत्रालय द्वारा टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन  के फाईनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल लाईन बनने से क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियां बढेंगी और लोगों को काफी  सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उनके कार्यकाल में उत्तराखण्ड में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। विशेष तौर पर कनेक्टीवीटी के क्षेत्र में चारधाम सङक परियोजना, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना। एयर कनेक्टीवीटी में ऐतिहासिक काम हुए हैं या गतिमान हैं। इससे आने वाले समय में उत्तराखण्ड की आर्थिकी में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से नई दिल्ली में भेंट के दौरान विशेष रूप से 154.58 किमी की टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन  के फाईनल लोकेशन सर्वे का अनुरोध किया था। इसी क्रम में इसे मंजूरी दी गई है। फाईनल लोकेशन सर्वे के लिए 28.95 करोड़ रूपए की भी स्वीकृति दी गई है।

यह भी पढें : गुड न्यूज : CM धामी ने टाॅपर छात्राओं को भेंट किए स्मार्ट फोन

यह भी पढें :बड़ी खबर : आगामी सत्र से सभी विश्वविद्यालयों में लागू होगी नई शिक्षा नीति : धन सिंह

यह भी पढें : बड़ी खबर: यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद सीएम धामी का आया बड़ा बयान

यह भी पढें :सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया Uttarakhand में अन्नोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ। 14 लाख राशन थैलों का होगा वितरण

यह भी पढें : बड़ी खबर: यशपाल आर्य के आने से 2022 में कांग्रेस को सरकार बनाने से नहीं रोक सकता कोई ‘माई का लाल’: कुंजवाल

Next Post

अल्मोड़ा : कलक्ट्रेट भवन को मिनी सचिवालय की भॉति सुसज्जित व विकसित करने के निर्देश

अल्मोड़ा/मुख्यधारा   आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल सुशील कुमार ने नवनिर्मित कलक्ट्रेट भवन व मेडिकल कालेज का रविवार को निरीक्षण किया। कलक्ट्रेट में निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को कलक्ट्रेट भवन को मिनी सचिवालय की भॉति सुसज्जित व विकसित करने […]
WhatsApp Image 2021 10 11 at 10.46.33 AM

यह भी पढ़े