Gangotri dham: गंगोत्री धाम के कपाट 6 महीने के लिए बंद, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे - Mukhyadhara

Gangotri dham: गंगोत्री धाम के कपाट 6 महीने के लिए बंद, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

admin
g 1 9

Gangotri dham: गंगोत्री धाम के कपाट 6 महीने के लिए बंद, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

केदारनाथ, यमुनोत्री और बद्रीनाथ की भी शुरू हुई तैयारी

उत्तरकाशी/मुख्यधारा

उत्तराखंड में स्थित चार धाम में से आज गंगोत्री धाम के कपाट 6 महीने के लिए पूरे विधि विधान के साथ बंद कर दिए गए। कपाट बंद करने की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने के मौके पर वेद मंत्रों के साथ मां गंगा की मूर्ति का महाभिषेक किया गया। अन्नकूट के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त की शुभ बेला पर मंगलवार को 11 बजकर 45 मिनट पर शीतकालीन के लिए बंद किए गए।

यह भी पढें : उत्तराखंड: बल्दी बग्वाल (Baldi Bagwal) पर की जाती है गाय बैलों की पूजा: डॉ. त्रिलोक सोनी

इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां गंगा के जयकारे लगाए। जिसके बाद गंगा की डोली लेकर तीर्थ पुरोहित मुखबा के लिए रवाना हुए। इसके अगले दिन यानी 15 नवंबर को मां गंगा की उत्सव डोली विराजमान होगी। मां गंगा का स्वागत एक बेटी की तरह गांव के ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया जाता है। शीतकाल के छह माह तक मां गंगा की पूजा मुखबा स्थित गंगा मंदिर में होगी। जिसके बाद मां गंगा व यमुना के दर्शन व पूजन उनके शीतकालीन पड़ावों में होंगे।

यह भी पढें : दर्दनाक हादसा : हैदराबाद (Hyderabad) में बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत, कई झुलसे

वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां यमुना के दर्शन खरसाली में होंगे। इसी दिन 15 नवंबर को सुबह बाबा केदार के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार शीतकाल में दर्शन उखीमठ में होंगे। वहीं 18 नवंबर को भगवान बदरी विशाल के कपाट बंद होंगे। इसके साथ इस साल के लिए चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगा। इस साल चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 55.65 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। कपाट बंद होने के दिन बाबा केदार के लिए 750 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया है।

यह भी पढें : श्री महंत इंदिरेश अस्पताल (Mahant Indiresh Hospital) ने हासिल की नई उपलब्धि : डॉ. साहिल महाजन ने 1.5 साल के बच्चे का इस नवीनतम तकनीक से किया सफलतापूर्वक इलाज

Next Post

ऐतिहासिक सात दिवसीय गौचर मेले (Gauchar Fair) का हुआ भव्य आगाज, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया उदघाटन

ऐतिहासिक सात दिवसीय गौचर मेले (Gauchar Fair) का हुआ भव्य आगाज, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया उदघाटन गौचर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत करने की घोषणा मेले में पारम्परिक पहाड़ी संस्कृति से सजा पांडाल बना आकर्षण का केन्द्र गौचर मेले […]
p 1 25

यह भी पढ़े