government_banner_ad एक अक्टूबर से एक्सप्रेस-वे का टोल टैक्स बढ़ जाएगा, वाहन सवारों को देनी होगी बढ़ी हुई नई दरें - Mukhyadhara

एक अक्टूबर से एक्सप्रेस-वे का टोल टैक्स बढ़ जाएगा, वाहन सवारों को देनी होगी बढ़ी हुई नई दरें

admin
f 1 1

एक अक्टूबर से एक्सप्रेस-वे का टोल टैक्स बढ़ जाएगा, वाहन सवारों को देनी होगी बढ़ी हुई नई दरें

मुख्यधारा

कल महीने की पहली तारीख है। 1 अक्टूबर से एक्सप्रेस वे पर सफर करना महंगा हो जाएगा। मंगलवार से यमुना एक्सप्रेस-वे के जरिए ग्रेटर नोएडा से आगरा तक का सफर अब महंगा होने वाला है।

इस एक्सप्रेसवे का रखरखाव करने वाली एजेंसी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने 1 अक्टूबर से टोल टैक्स में इजाफा करने का फैसला किया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल की दरों में 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। तीन सालों में यह पहली बार है जब इस एक्सप्रेस वे का टोल रेट बढ़ाया गया है। टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और रजिस्टर्ड ट्रैक्टर के लिए नई टोल टैक्स दरें 1.25 रुपये/किमी से बढ़कर 1.50 रुपये /किमी होगीं। वहीं कार, जीप और हल्के मोटर वाहनों के लिए नई टोल टैक्स की दरें 2.6 रुपये/किमी से बढ़कर 2.95 रुपये /किमी होगीं। बस और ट्रकों को 4.15/किमी की जगह अब 4.6/किमी का भुगतान करना होगा। भारी वाहनों को 12.90 किमी की जगह अब 14.25/किमी का भुगतान करना होगा. इसके अलावा 7 या इससे ज्यादा एक्सल वाले वाहनों पर 18.35 रुपये/किमी का टोल टैक्स लगेगा। पहले ये टैक्स 16.60 रुपये/किमी था। टोल टैक्स की दरें बढ़ाने से नोएडा से आगरा जाने वाले लोगों का सफर महंगा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : मूल निवास और भू-कानून (mul nivas and land law) के लिए ऋषिकेश में उमड़ा भारी जन-सैलाब

नोएडा से आगरा जाने पर पहले 270 रुपये का टोल टैक्स लगता है, जो अब बढ़कर 295 रुपये हो गया है। बसों के लिए यही टोल टैक्स 895 रुपये से बढ़कर 935 रुपये हो गया है। वहीं ज्यादा बढ़े वाहनों के लिए यह दर 1760 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये हो गई है। नोएडा से आगरा तक के इस 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दर में 12% तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले मार्च 2022 में दिल्ली से आगरा तक के सफर के लिए टोल टैक्स में 12 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई थी। साल 2003 में यमुना एक्सप्रेस-वे को बनाने का प्रस्ताव रखा गया था, इसके करीब 9 साल बाद साल 2012 में यह बनकर तैयार हुआ। यमुना एक्सप्रेस -वे जो दिल्ली को आगरा से जोड़ता है। इसकी लंबाई लगभग 165 किलोमीट है। 6 लेन का यह एक्सप्रेस -वे मथुरा और अलीगढ़ के बीच से गुजरता है। इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से लोगों को ग्रेटर नोएडा से आगरा तक के सफर में समय की अच्छी बचत हुई।

यह भी पढ़ें : पाँचवें राज्य ओलंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल के Adarsh ​​Bhatt के नाम रहे दो कांस्य पदक

जहां पहले इस सफर में करीब 4 घंटे लगते थे वहीं यमुना एक्सप्रेस-वे के चलते यह समय लगभग आधा हो गया है। इसका निर्माण यमुना एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने किया था, जिसका ठेका जेपी ग्रुप को दिया गया था, लेकिन जेपी ग्रुप के कर्ज में डूबने के चलते इसे मुंबई आधारित सुरक्षा ग्रुप ने टेकओवर कर लिया।यमुना एक्सप्रेसवे से हर दिन करीब 35,000 वाहन गुजरते हैं। जबकि वीकेंड पर यह संख्या 50,000 तक पहुंच जाती है। टोल टैक्स, वह राशि होती है जो सिर्फ नेशनल हाइवे, एक्सप्रेसवे और कुछ खास सड़कों पर वाहन चलाने पर वसूला जाता है। यह टैक्स नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया चार्ज करती है। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बेहतर सुविधाओं के एवज में यह टैक्स वसूला जाता है।

यह भी पढ़ें : यहां पिता ने अपनी चार बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर क्यों की खुदकुशी! पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा की नीति और नीयत साफ़, जनभावना के अनुरूप होगा राज्य का भू-कानून : भट्ट

भाजपा की नीति और नीयत साफ़, जनभावना के अनुरूप होगा राज्य का भू-कानून : भट्ट कांग्रेस कार्यकाल के कानून का महिमामंडन गलत, माफिया को रोकने मे साबित हुआ अपर्याप्त देहरादून/मुख्यधारा भाजपा ने जन भावना के अनुरूप सशक्त भू कानून का […]
b 1 25

यह भी पढ़े