ब्रेकिंग: uksssc पेपर लीक धांधली में पीआरडी कर्मचारी गिरफ्तार, ऐसी करवाई थी नकल। stf ने अब तक 33 अभियुक्त दबोचे - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: uksssc पेपर लीक धांधली में पीआरडी कर्मचारी गिरफ्तार, ऐसी करवाई थी नकल। stf ने अब तक 33 अभियुक्त दबोचे

admin
IMG 20220903 WA0003

देहरादून/मुख्यधारा

uksssc पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने अब 33वीं गिरफ्तारी कर ली है।

एसटीएफ की पकड़ में अब यूकेएसएसएससी के पीआरडी कर्मचारी संजय राणा पुत्र हयात सिंह राणा निवासी भीमतला जिला चमोली आया है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

stf से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त संजय राणा  द्वारा  पूर्व पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर में लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फ़ोटो कॉपी करवाई गई एवं अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया गया।

गवाहों के बयान एवं  टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से फोटो कॉपी मशीन और सीपीयू भी बरामद हुआ है।

अभियुक्त वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक  यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था।

 

यह भी पढें : भिकियासैंण : सभ्य समाज का क्रूर स्याह चेहरा! सवर्ण युवती से शादी करने पर ससुरालियों ने कर दी अनु. जाति के युवक की हत्या

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग(uksssc): पेपर लीक मामले में आयोग ने भेजा लखनऊ की आरएमएस टेक्नोसॉल्यूशन कंपनी को नोटिस। फर्म को काली सूची में डालने की तैयारी

Next Post

नहीं रहे यूपी के पूर्व ऊर्जा मंत्री : ब्राह्मण नेता के रूप में जाने जाते थे रामवीर उपाध्याय (Ramveer Upadhyay), हाथरस जिले को दिलाई पहचान

शंभू नाथ गौतम उत्तर प्रदेश की सियासत में कद्दावर नेता के रूप में पहचान बनाने वाले पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय(Ramveer Upadhyay) नहीं रहे। उनके निधन के बाद हाथरस समेत आसपास जिलों में शोक की लहर है। हाथरस के कद्दावर […]
IMG 20220903 WA0006

यह भी पढ़े