बड़ी खबर : उत्तराखंड में अब तक के corona के सारे रिकार्ड ध्वस्त। आज सभी जिलों से आए संक्रमित। एक जिले में दो सौ पार - Mukhyadhara

बड़ी खबर : उत्तराखंड में अब तक के corona के सारे रिकार्ड ध्वस्त। आज सभी जिलों से आए संक्रमित। एक जिले में दो सौ पार

admin
corona virus 1

देहरादून। उत्तराखंड में अब तक के corona के सारे रिकार्ड टूटते हुए आज नया नया रिकार्ड बन गया है। आज प्रदेशभर से 836 मरीज सामने आए हैं। इससे प्रदेशवासियों में चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं।

आज 425 मरीज विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या  6442 हो गई है, जबकि  अभी भी 15868 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

आज  9831  लोगों के  सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 836 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 21234 पर पहुंच गया है, जिनमें से 14437 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

आज इस जिले में इतने संक्रमित

  •  देहरादून में 184 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • हरिद्वार में 220 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है।
  • नैनीताल में 97 लोगों को कोरोना पाया गया है।
  • उधम सिंह नगर में 112 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • चंपावत से 12 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • बागेश्वर से 5 रिपोर्ट संक्रमित आई है।
  • अल्मोड़ा से 34 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • पिथौरागढ़ से 28 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
  • पौड़ी गढ़वाल से 32 नए मरीज सामने आए हैं।
  • टिहरी गढ़वाल से 42 पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • उत्तरकाशी से लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • चमोली जनपद से 31 लोग संक्रमित हुए हैं।
  • रुद्रप्रयाग से 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।Screenshot 20200902 195313 Drive 825x1024 1

प्रदेश में अब तक 367512 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज जांच के लिए 9286 सैंपल भेजे गए। आज 11 और लोगों की मौत हुई है। इस प्रकार अब तक प्रदेश में विभिन्न बीमारियों के कारण 291 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 64 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं। उत्तराखंड में corona मरीजों की रिकवरी दर 67.99% है।

यह भी पढें : भाजपा विधायक भी आए कोरोना संक्रमण की चपेट में। दूसरे एमएलए के गनर पॉजीटिव

यह भी पढें : रुद्रप्रयाग में corona विस्फोट। एक ही गाँव में 20 पॉजिटिव, तो जिले में 23 लोग संक्रमित

Next Post

बीस साल में सभी राजनैतिक दलों ने आंदोलनकारियों की शहादत पर सेकी राजनैतिक रोटियां, लेकिन नहीं बना सपनों का उत्तराखण्ड

‘आप’ ने दी मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देहरादून। आम आदमी पार्टी मसूरी के कार्यकर्ताओं ने आज मसूरी शहीद स्थल पहुंच कर उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक […]
IMG 20200902 WA0002

यह भी पढ़े