Uttarakhand : संकल्प को सिद्धि तक ले जाने का काम कर रही है उत्तराखंड सरकार: CM Dhami - Mukhyadhara

Uttarakhand : संकल्प को सिद्धि तक ले जाने का काम कर रही है उत्तराखंड सरकार: CM Dhami

admin
IMG 20220915 WA0044

पोखरी में आयोजित सात दिवसीय 16वां हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले का CM पुष्कर धामी ने किया उद्घाटन

चमोली/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री Uttarakhand पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को पोखरी में आयोजित सात दिवसीय 16वां हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पोखरी नगर में सीसी व टाइल्स मार्गो के निर्माण, पोखरी नगर में नालों का निर्माण, नगर पंचायत पोखरी में सोलर लाइट स्थापित करने, पोखरी में मिनि स्टेडियम के अवशेष निर्माण कार्य हेतु धनराशि की स्वीकृति, पुष्करेश्वर महादेव मंदिर पोखरी गांव तक सिंचाई सिंचाई विभाग के नाला निर्माण कार्य और राजकीय पोखरी मेले को 5 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।

IMG 20220915 WA0042

प्रकृति के चितेरे कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रख्यात कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल ने मात्र 28 साल की उम्र में हिंदी साहित्य को अनमोल कविताओं का समृद्व खजाना दे दिया था। उनकी कविताओं में अटूट प्रकृति प्रेम झलकता है। जीवन के इस छोटे सफर में उन्होंने सात सौ से भी अधिक कविताएं, गीत, मुक्तक, निबंध आदि लिखकर एक इतिहास रचा है।

हिमपण्डित शैल शिखर, सदानीरा कल कल करती नदियां, लंबे चौडे लहलहाते चारागाह, दूर दूर तक फैले चीड़, बांज, बुरांश, देवदार के घने जंगल, रंग बिरंगे फूलों से लदालद भरी घाटियां, पशु पक्षी, ऋतुओं का पट-परिवर्तन, घन गर्जन सभी का चमत्कारिक चित्रण उनकी कविताओं में मिलता है।

IMG 20220915 WA0041

मुख्यंमत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य का विकास सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और हर क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पबद्व है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो भी संकल्प लिए है, उनको पूरा किया जा रहा है।

हमारे संकल्प, विकल्प रहित हैं और हम हर संकल्प को सिद्धि तक ले जाने का काम कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ग्रामोदय से भारत उदय मिशन के साथ लगातार काम कर रही है। केन्द्र और राज्य सरकार के माध्यम से गरीब कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे राज्य के साथ ही पूरे देश में अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दुनिया को संदेश दिया कि इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा। राज्य जब 25वॉ स्थापना दिवस मना रहा होगा, तब राज्य सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणी एवं आदर्श राज्य होगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नंबर वन बनेगा। कहा हमारी सरकार हर समय जनता की सेवा में समर्पित है।

IMG 20220915 WA0043

मुख्यमंत्री ने राज्य के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। दोषी और भ्रष्टाचारियों को कड़ी सजा दी जाएगी। युवाओं का समय खराब न हो इसके लिए लोक सेवा आयोग के माध्यम से शीघ्र अतिशीघ्र सात हजार पदों की परीक्षाएं संपन्न करने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही सरकार 12 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए भी विज्ञप्ति जारी करने जा रही है।

नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए शॉल, मोमेंटों एवं चन्द्र कुंवर बर्त्वाल का चित्र भेंट किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला तिवारी, कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी हिमांशु खुरान, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, एडीएम डा.अभिषेक त्रिपाठी, मेलाधिकारी/एसडीएम कमलेश मेहता, एसडीएम संतोष कुमार पांडेय एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

यह भी पढें : अच्छी खबर : देहरादून के इस होमगार्ड जवान के ट्रैफिक संचालन देख हर कोई हो रहा मुरीद। डीजीपी अशोक कुमार ने की प्रशंसा, देखें वीडियो

 

यह भी पढें : …अब बिगड़ैल हाथी को थोड़ी पता कि ‘वीआईपी फ्लीट’ आ रही है…!, वह तो ‘गजराज’ ठहरा बल…! देखें वीडियो #Trivendra Rawat

 

यह भी पढें : एक नजर: चम्पावत की घटना पर जागे शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत (Dhan Singh Rawat), बोले : जर्जर विद्यालयी भवनों का होगा ध्वस्तीकरण

 

यह भी पढें : बड़ी खबर: मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान निदेशक एचएस बावेजा HS Baweja के खिलाफ की गई शिकायतों की जांच को कृषि सचिव को किया जांच अधिकारी नामित

Next Post

अपराध: यहां मोटे मुनाफे के लालच में फंस गया हरियाणा का तस्कर (Smuggler), चरस के साथ पुलिस ने दबोचा

नीरज उत्तराखंडी/पुरोला मोरी पुलिस ने 906 ग्राम (करीब 80000 रुपए) चरस के साथ एक हरियाणा के तस्कर(Smuggler) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना मोरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है। […]
FB IMG 1663246284296

यह भी पढ़े