निकाय चुनाव के रंग में रंगा उत्तराखंड, भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी ताकत, दोनों पार्टियों ने किए जीत के दावे

admin
n 1 5

निकाय चुनाव के रंग में रंगा उत्तराखंड, भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी ताकत, दोनों पार्टियों ने किए जीत के दावे

(23 जनवरी को होने वाले उत्तराखंड का चुनाव के लिए राजधानी देहरादून समय पहाड़ों तक प्रचार का शोर दिखाई दे रहा है। भाजपा की ओर से खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरक सिंह रावत और गणेश गोंदियाल ने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में रैली कर रहे हैं। दोनों पार्टी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं । महिला पार्षदों के प्रचार अभियान में भाजयुमो एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी युवतियां भी डोर-टू-डोर प्रचार में जुटी हैं। कांग्रेस महिला पार्षद प्रत्याशियों के लिए युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ की महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी टोलियां बनाकर वार्डाें में प्रचार कर रही हैं। )

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड का चुनाव में केवल तीन दिन रह गए हैं। समूचा उत्तराखंड निकाय चुनाव के रंग में रंगा हुआ है। राजधानी देहरादून से लेकर पहाड़ों तक चुनावी प्रचार जोरों पर है। गली-मोहल्लों में प्रचार का शोर दिखाई दे रहा है। भाजपा और कांग्रेस ने प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। महिला पार्षदों के प्रचार अभियान में भाजयुमो एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी युवतियां भी डोर-टू-डोर प्रचार में जुटी हैं। कांग्रेस महिला पार्षद प्रत्याशियों के लिए युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ की महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी टोलियां बनाकर वार्डाें में प्रचार कर रही हैं। भाजपा की ओर से खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। सीएम धामी हर रोज दो से तीन चुनावी रैली कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के अलावा उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी चुनाव मैदान में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में रैली कर रहे हैं। इन चुनावों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों की भी परीक्षा होने जा रही है।

n 1 6

वहीं कांग्रेस पार्टी भी पीछे नहीं है। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरक सिंह रावत और गणेश गोंदियाल अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में रैली कर रहे हैं। दोनों पार्टी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां बीजेपी की उपलब्धियों को गिनाया तो वहीं कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री धामी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पहले टिहरी समेत उत्तराखंड के कई जिलों में लोगों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण का काम किया जा रहा था। इसी तरह राज्य के मूल अस्तित्व के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी, लेकिन बीजेपी सरकार धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लेकर आई और दस साल तक की सजा का प्रावधान बनाया।

यह भी पढ़ें : ऋषिकेश: सुणि ल्यावा हे उत्तराखंडियों, एकजुट-मुकमुठ हो जावा, गीत से नरेंद्र सिंह नेगी ने की मास्टरजी को समर्थन देने की अपील, हजारों की भीड़ देख विपक्षियों में खलबली

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने दंगा रोधी कानून बनाया। अब प्रदेश में कोई दंगा करके, मारपीट करेगा या फिर संपत्तियों को नुकसान पहुंचाएगा, तो उसकी भरपाई उसी व्यक्ति से की जाएगी। बीजेपी सरकार ने देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून बनाया, जिसका परिणाम ये हुआ है कि बीते तीन सालों में 19 हजार से ज्यादा युवाओं को निष्पक्षता के साथ सरकारी नौकरी मिली। इस दौरान कोई पेपर लीक का मामला सामने नहीं आया। कहीं पर कोई नकल नहीं हुई। वहीं उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा ने प्रदेश के 11 नगर निगमों में आने वाले 5 सालों के लिए विजन का संकल्प पत्र में शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास कार्य को आगे बढ़ा रही है। हमें पूरा भरोसा है कि प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी। निकाय चुनाव के दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही एक सशक्त भू कानून लाया जाएगा, जो प्रदेश के नागरिकों के हित में होगा। उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को भी लागू कर दिया जाएगा, जिससे समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश के हर क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य,और सुरक्षा के क्षेत्र में सुधार किया जा रहा हैं। वहीं, कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का काम किया है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस की गारंटी : दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक और गारंटी का किया वादा, 300 यूनिट बिजली मुफ्त और 500 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा पहली बार ऐसा हुआ है कि भाजपा को निकाय चुनाव में घोषणा पत्र जारी करना पड़ा है। उन्होंने कहा जो घोषणा पत्र बीजेपी ने प्रदेश की जनता के सामने रखा है, उसमें निकाय से संबंधित कोई भी घोषणा नहीं की गई है। गरिमा दसौनी ने आरोप लगाते हुए कहा इस संकल्प पत्र में थूक जिहाद, लैंड जिहाद जैसे मामलों को उठाया गया है। जिसका दूर-दूर तक आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा आम जनमानस के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा भाजपा की निकाय चुनाव में हालत पतली हो चुकी है, इसलिए भाजपा को साम, दाम, दंड ,भेद अपनाना पड़ रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा भाजपा शासन काल में तमाम नगर निगमों की हालत खराब चल रही है। देहरादून नगर निगम अकेला ऐसा क्षेत्र है, जिसे स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शामिल किया गया। करोड़ों रुपए स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र से भेजे गए, मगर चारों तरफ अगर नजर दौड़ाई जाए तो आम जनता के लिए स्मार्ट सिटी के नाम पर कोई सुविधा नहीं मिली है। दूसरी और कांग्रेस ने भी निकाय चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। पार्टी के कई नेता चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने चुनाव की कमान संभाल रखी है। करन माहरा ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में इस समय कांग्रेस का माहौल बना हुआ है। लोग कांग्रेस को अपनाने के लिए तैयार बैठे हैं। जनता का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है। उम्मीद है कि इस बार निकाय चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए इसी महीने 23 जनवरी को वोट डाले जाएंगे।

यह भी पढ़ें : निकाय चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र विकास की “गारंटी” : सीएम धामी

Next Post

आंचलिक बोली-भाषा में निर्मित फिल्म 'गढ़ कुमौ’ की धूम

आंचलिक बोली-भाषा में निर्मित फिल्म ‘गढ़ कुमौ’ की धूम डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला आंचलिक बोली-भाषा में निर्मित फिल्म ‘गढ़ कुमौ’ का देहरादून के सेंट्रियो मॉल में भव्य प्रीमियर मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुप्रसिद्ध लोकगायक पद्मश्री प्रीतम […]
g 1 5

यह भी पढ़े