वाजपेयी (Vajpayee) हैं हमारे वैचारिक आधार के विराट पुरुष, जिनकी विपक्ष में भी रही स्वीकार्यता : रेखा आर्या - Mukhyadhara

वाजपेयी (Vajpayee) हैं हमारे वैचारिक आधार के विराट पुरुष, जिनकी विपक्ष में भी रही स्वीकार्यता : रेखा आर्या

admin
m 1 19

वाजपेयी (Vajpayee) हैं हमारे वैचारिक आधार के विराट पुरुष, जिनकी विपक्ष में भी रही स्वीकार्यता : रेखा आर्या

आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के बताए कदमो पर चलकर हम सभी भाजपा विचार को हिमालय के सोपानों तक ले जाएंगे : रेखा आर्या

देहरादून/मुख्यधारा

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व स्थानीय विधायक विनोद चमोली ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में माँ भारती के सच्चे सपूत और करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक, उत्कृष्ट कवि,भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशाशन दिवस के रूप में मनाया।

m 1 18

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वास्तव में बाजपेई  हमारे वैचारिक आधार के विराट पुरुष हैं, जिनकी स्वीकार्यता जन-जन और विपक्ष में भी रही है।कहा कि आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि बाजपेई जी के बताए कदमो पर चलकर हम सभी भाजपा विचार को हिमालय के सोपानों तक ले जाएंगे।

यह भी पढें : मूल निवास प्रमाण पत्र (original residence certificate) पर सरकार का बड़ा फैसला

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज की संगोष्ठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्म जयंती पर आयोजित की गई है।

कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं के सामने पार्टी के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला तथा अटल जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला तथा कहा की अटल जी के कृत्य से हम सभी कार्यकर्ताओं को सीख लेने की आवश्यकता है।कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कहा कि अटल का व्यक्तित्व बहुत ही व्यापक और सर्वग्राही था। अटल साधारण व्यक्ति नही बल्कि युगपुरुष थे।

यह भी पढें : जम्मू कश्मीर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार व चमोली के वीरेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर सीएम धामी (CM Dhami) ने किया पुष्पचक्र अर्पित

इस अवसर पर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, मंडल अध्यक्ष जगदीश भद्री,महानगर मंत्री व मंडल प्रभारी विमल उनियाल ,मंडल महामंत्री कमल राठौड़,मंडल महामंत्री मोहन जोशी , मंडल उपाध्यक्ष सुबोध उनियाल ,राजेन्द्र बोहरा ,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अनुराधा बालिया ,पार्षद मंजू कौशिक ,पूर्व मंडल अध्यक्ष मंजू कोटनाला सहित समस्त पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढें :धूमधाम से मनाया गया राठ जन विकास समिति (Rath Jan Vikas Samiti) का 23वां स्थापना दिवस

Next Post

महान तपस्या और त्याग की वजह उत्तराखंड के गांधी कहलाए इंद्रमणि बडोनी (Indramani Badoni)

महान तपस्या और त्याग की वजह उत्तराखंड के गांधी कहलाए इंद्रमणि बडोनी (Indramani Badoni) डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला उत्तराखंड को अलग राज्य बना ने के लिए आंदोलन की शुरुआत करने वाले इंद्रमणि बड़ोनी को उत्तराखंड का गांधी यूं ही नहीं […]
i 1 2

यह भी पढ़े