एक नजर: स्थानीय युवाओं के लिए विश्व भारती केंद्रीय विवि उत्तराखंड में  होंगे स्वरोजगार के नये अवसर : cm dhami - Mukhyadhara

एक नजर: स्थानीय युवाओं के लिए विश्व भारती केंद्रीय विवि उत्तराखंड में  होंगे स्वरोजगार के नये अवसर : cm dhami

admin
p1 1

रविंदर जन्मोत्सव-2022 कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) ने जनपद नैनीताल के रामगढ़ मे शान्ति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के तत्वाधान में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 161 वां जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित रविंदर जन्मोत्सव-2022 कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित करते हुए शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान संयोजक प्रोफ़ेसर अतुल जोशी, क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा, पूर्व विदेश सचिव शशांक, देवेंद्र ढेला देवेंद्र बिष्ट, भाजपा के मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल आदि जनप्रतिनिधि द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

p3 1

 

मुख्यमंत्री धामी (cm dhami) ने गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर के 161 वां जन्मोत्सव दिवस पर बधाई दी और रामगढ़ विश्व भारती केंद्रीय विश्वाविद्यालय के प्रथम परिसर का भी भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के मंत्र पर अग्रसर है और जनकल्याण को समर्पित है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार जनकल्याण की भावना के अनुरूप लगातार प्रदेश का चहुमुखी विकास कर रही है। प्रधानमंत्री जी का राज्य के प्रति गहरा लगाव है।

मुख्यमंत्री (cm dhami) ने कहा की उनकी सरकार सबका साथ एवं सबका विकास के तहत कार्य करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

रामगढ़ क्षेत्र के टैगोर टॉप स्थित गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की कर्म स्थली, जहां उन्होंने 19वीं शताब्दी में 5 बार यहां आकर अपनी काव्य रचना की। उन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला जो किसी एशियाई को पहला नोबेल पुरस्कार था।

मुख्यमंत्री (cm dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामगढ़ में रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के परिसर की स्थापना में अपनी रुचि व्यक्त की है, वह उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री धामी (cm dhami) ने कहा कि इस सौगात से जहां विश्व भारती केंद्रीय विश्वविद्यालय उत्तराखंड को भारत के प्रमुख शिक्षा केन्द्र के रूप में स्थापित होने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे, तथा यह राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय शोधार्थियों के लिए भी नया गंतव्य बनेगा।

उन्होंने (cm dhami) कहा इसके लिए केंद्रीय राज्य मंत्री पर्यटन मंत्री सांसद अजय भट्ट, पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ ० रमेश पोखरियाल निशंक ’ के विशेष प्रयास रहे।

उन्होंने (cm dhami) कहा कि विश्व भारती की स्थापना के लिए प्रथम चरण में 150 करोड़ रूपये की डीपीआर केन्द्र सरकार में स्वीकृति की प्रक्रिया में है, उत्तराखंड सरकार द्वारा 45 एकड़ भूमि मे विश्व भारती केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसर की स्थापना की औपचारिकता पूर्ण कर ली गई । उन्होंने प्रो ० विदयुत चक्रवर्ती , कुलपति विश्वभारती पश्चिम बंगाल तथा शांतिनिकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के प्रवासियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का होगा, जो देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा

कार्यक्रम में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ द्वारा सांस्कृतिक एवं देवभूमि सांस्कृतिक दल द्वारा छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दी विभागों द्वारा उद्यान विभाग ग्रामीण आजीविका मिशन बोराकोट द्वारा स्टॉल भी लगाइए।

इस अवसर पर रविंद-सृजनिका नामक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

p2 1

इस अवसर पर विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एनके जोशी, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, परियोजना निर्दशक अजय सिह, अब्ज प्रसाद बाजपेई महाप्रबंधक केएमवीएन, एसडीएम धारी योगेश मेहरा, ब्लाक प्रमुख धारी आशा रानी, कुंवर सिंह नेगी, डॉ अनिल कपूर डब्बू, डा दुर्गेश पंत, दया पोखरिया, रविंद्र, प्रधान रेखा जोशी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी, भारी जन समूह उपस्थित रहा।

 

यह भी पढें: मदर्स डे विशेष (mother’s day) : प्यार-ममता के लिए समर्पित इस दिन को बनाएं खास, मां की खुशियों में शामिल होकर दें मुस्कान

 

यह भी पढें: दुःखद accident: बद्रीनाथ मार्ग पर कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 4 लोगों सहित पांच की मौत

 

यह भी पढें: chardham yatra 2022: विधि विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम (badrinath dham) के कपाट। प्रधानमंत्री मोदी के नाम पहली पूजा हुई

 

यह भी पढें: अभी भी रेड जारी: इस IAS ने भ्रष्टाचार से खूब जमा की दौलत, 20 करोड़ नगद जब्त, ED भी हैरान

Next Post

खुशखबरी: उत्तराखंड पुलिस भर्ती (uttarakhand police bharti) की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म। 15 मई से शारीरिक दक्षता शुरू। देखें शेड्यूल

मुख्यधारा/देहरादून लंबे समय से उत्तराखंड पुलिस में भर्ती (uttarakhand police bharti) होने के सपने संजोये युवाओं का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। आगामी 15 मई 2022 से पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए शारीरिक नापजोख शुरू हो जाएगी। इस परीक्षा […]
police bharti

यह भी पढ़े