वृक्षारोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर भी देना होगा विशेष ध्यान : धामी - Mukhyadhara

वृक्षारोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर भी देना होगा विशेष ध्यान : धामी

admin
CM Photo 04 dt 16 July 2021

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर एस.डी.आर.एफ बटालियन, जौलीग्रांट में वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला उत्तराखंड का महत्वपूर्ण लोक पर्व है। हमें व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना होगा। विज्ञान तेजी से तरक्की कर रहा है।  इससे मानव जीवन में सुख सुविधाएं तो बढ़ी हैं, लेकिन पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरुरी है।
CM Photo 03 dt 16 July 2021
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड को वजह से वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति चिंता बढ़ी है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान उत्तराखंड पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया किया गया। मिशन हौंसला के तहत पुलिस द्वारा अनेक जरूरतमंदों की सेवा की गई।
CM Photo 01 dt 16 July 2021
स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड कि संस्कृति से जुड़ा पर्व है। हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एस.डी.आर.एफ द्वारा उत्तराखंड में सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
CM Photo 05 dt 16 July 2021
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि इस वर्ष पुलिस द्वारा प्रदेश में एक लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया था। 5 जून से अभी तक पुलिस द्वारा 90 हजार से अधिक वृक्षारोपण किए जा चुके हैं।
CM Photo 02 dt 16 July 2021
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक पी.वी. के. प्रसाद, अपर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अभिनव कुमार एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Next Post

लोहवा वन क्षेत्र गैरसैंण में हरेला पर किया पौधारोपण। वन क्षेत्राधिकारी ने की पौधों के संरक्षण की अपील

गोपेश्वर/मुख्यधारा केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, गोपेश्वर के अंतर्गत हरेला लोकपर्व के अवसर पर आज लोहवा वन क्षेत्र गैरसैंण के अंतर्गत फरसों वन पंचायत में वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रिठिया […]
PicsArt 07 16 02.43.03

यह भी पढ़े