Image

शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टूर ऑपरेटर्स के समूह मुखवा और खरसाली के फेम टूर पर भेजे

admin
IMG 20260115 WA0032

शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टूर ऑपरेटर्स के समूह मुखवा और खरसाली के फेम टूर पर भेजे

नीरज उत्तराखंडी/उत्तरकाशी

विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव उत्तरकाशी में देश के विभिन्न राज्यों से उत्तरकाशी पधारे हुए टूर ऑपरेटर्स के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर पर्यटन विभाग द्वारा फेम टूर (परिचयात्मक भ्रमण) का आयोजन किया गया। उत्तरकाशी में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टूर ऑपरेटर्स के समूह मुखवा और खरसाली के फेम टूर पर भेजे गए।

विदित है कि उत्तरकाशी मैं 14 जनवरी 2026 को शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था जिसमें देश प्रतिष्ठित एसोसिएशन का टूर डॉमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ़ इंडिया तथा एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ए टी ओ ए आई के देश के विभिन्न राज्यों से आए 50 से अधिक टूर ऑपरेटर और उत्तराखंड के भी लगभग 50 से अधिक टूर ऑपरेटर्स द्वारा प्रतिभा किया गया।

IMG 20260115 WA0031 IMG 20260115 WA0033

इसके साथ ही उत्तरकाशी जनपद के 150 से अधिक होटल व्यवसाययों, होम स्टे चालकों,ट्रैकिंग एजेंसी स्वामियों द्वारा पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया। 15 जनवरी को इन टूर ऑपरेटर्स को जनपद उत्तरकाशी के समृद्ध पर्यटन से रूबरू कराने के लिए उनके लिए यह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

टूर ऑपरेटर्स ने मुखवा, हर्षिल, भैरव घाटी नेलांग, खरसाली यमुना मंदिर, खरसाली शनि मंदिर और सोमेश्वर मंदिर आदि स्थानों पर देव दर्शन के साथ-साथ उत्तरकाशी क प्राकृतिक सौंदर्य के दर्शन किए किए।

जिला अधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया की इन फेम टूर का आयोजन करने के का उद्देश्य यह है कि उत्तरकाशी में पर्यटन को 12 महीने के पर्यटन स्थल के रूप में में तब्दील किया जाए जिससे कि यहां के निवासियों को 12 महीने रोजगार मिले और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिले।

एसोसिएशन ऑफ डॉमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष वेद खन्ना भी मुखवा और हर्षिल के फेम टूर पर गए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की यह पहल निश्चित रूप से रंग लाएगी और आने वाले समय में टूर ऑपरेटर के माध्यम से इन स्थानों का व्यापक प्रचार प्रसार देश भर के पर्यटकों के बीच किया जाएगा।

देशभर से पधारे इन आगंतुकों ने जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और होटल एसोसिएशन के प्रति अपना आभार और धन्यवाद प्रकट किया और यह विश्वास दिलाया गया की भविष्य में उनका यह संबंध और अधिक मजबूत होगा और स्थाई रूप से अपनी निरंतरता बनाए रखने में सफल रहेगा।

आयोजन में उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश गुजरात पश्चिम बंगाल त्रिपुरा महाराष्ट्र राजस्थान तमिलनाडु और केरल आदि राज्यों के टूर ऑपरेटर द्वारा प्रतिभा किया गया।

Next Post

विजय कॉलोनी में चल रहे नाले के निर्माण कार्य का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून/मुख्यधारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित विजय कॉलोनी में चल रहे नाले के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक […]
IMG 20260115 WA0034

यह भी पढ़े