Uttarakhand: निराश्रित महिलाओं (destitute women) को समाज की मुख्यधारा में लाने का सरकार और महिला बाल विकास विभाग लगातार कर रहा काम: रेखा आर्या - Mukhyadhara

Uttarakhand: निराश्रित महिलाओं (destitute women) को समाज की मुख्यधारा में लाने का सरकार और महिला बाल विकास विभाग लगातार कर रहा काम: रेखा आर्या

admin
r 1 3

Uttarakhand: निराश्रित महिलाओं (destitute women) को समाज की मुख्यधारा में लाने का सरकार और महिला बाल विकास विभाग लगातार कर रहा काम: रेखा आर्या

  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया हरबर्टपुर स्थित कम्युनिटी होम का निरीक्षण
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिलाओं के साथ संवाद कर जाना उनका हालचाल, सुनी समस्याएं

विकासनगर/मुख्यधारा

आज प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या हरबर्टपुर पहुंची जहां सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष देहरादून ग्रामीण व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत व अभिनंदन किया।तत्पश्चात उन्होंने कम्युनिटी होम्स का निरीक्षण किया। मंत्री रेखा आर्या ने यहां निवासरत महिलाओं के साथ बातचीत की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कम्युनिटी सेंटर में राह रहीं महिलाओं के कक्षो ,किचन का निरीक्षण भी किया।साथ ही उन्होंने संस्था को संचालित कर रहे डायरेक्टर से महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं के बारे जानकारी ली।

r 2 2

यह भी पढें : उत्तराखंड में हर साल मौसम लेकर आया कई मुसीबतें और चुनौतियां

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज उन्हें यहां आने का अवसर मिला जहां पर उन्होंने महिलाओ के साथ वार्ता की और उनकी दिनचर्या जानी।उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि यहाँ पर निवासरत महिलाएं काफी खुश हैं और उन्हें बेहतर वातावरण प्राप्त हो रहा है।उन्होंने कहा कि साथ यह जानकर बेहद खुशी है कि कुछ महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की सोच को आगे बढ़ाते हुए अपना जीवन यापन भी कर रही है।साथ ही कहा कि सरकार और महिला बाल विकास विभाग ऐसी महिलाओं के प्रति गंभीर है और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने उपस्थित महिलाओ के साथ भोजन भी किया।

यह भी पढें : दिग्गजों में शुमार थे स्व. सोबन सिंह जीना (Soban Singh Jeena), नहीं छोड़ा पहाड़

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष(देहरादून ग्रामीण)मीता सिंह ,प्रोजेक्ट डायरेक्टररोबर्ट कुमार ,प्रोजेक्ट मैनेजर  विनाक्षी सिंह ,मेडिकल डायरेक्टर  सैमुअल ,डीपीओ मीना बिष्ट ,डिप्टी सीपीओ अंजना गुप्ता ,जिला महामंत्री  विनोद कश्यप ,जिला महामंत्री अमित डबराल,जिला मंत्री आशा सक्सेना ,मंडल अध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल , ग्राम प्रधान  प्रवीण कुमार  सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

प्रमुख महेन्द्र राणा ने चमोलीसैंण में फलदार पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश (message of environment)

प्रमुख महेन्द्र राणा ने चमोलीसैंण में फलदार पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश (message of environment) द्वारीखाल/मुख्यधारा आज विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत चमोलीसैंण में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने आम के फलदार पौधरोपण कर कार्यक्रम की […]
d 1 5

यह भी पढ़े