यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कोई भी जरूरतमंद छात्र-छात्रा न रहे शिक्षा से वंचित: राणा - Mukhyadhara

यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कोई भी जरूरतमंद छात्र-छात्रा न रहे शिक्षा से वंचित: राणा

admin
IMG 20211230 WA0012
  • दुगड्डा के स्कूलों में बांट रहे द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा स्कूली बच्चों को अध्ययन सामग्री
  • अब तक यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में ले चुके हैं 1500 से अधिक बच्चों को गोद
  • स्वयं के संसाधनों से करते हैं सारा खर्च वहन

यमकेश्वर/मुख्यधारा

यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी जरूरतमंद बच्चों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाने के मिशन की कड़ी में आज द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा दुगड्डा ब्लॉक के जनता इंटर कालेज में पहुंचे और गरीब व जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री के साथ ही जरूरी चीजें उपलब्ध कराई।

बताते चलें कि द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा ने संकल्प लिया है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोई भी जरूरतमंद विद्यार्थी पैसे के अभाव में शिक्षा जैसी अनमोल चीज से वंचित नहीं रहेगा। इसके लिए स्वयं के संसाधनों से महेंद्र राणा ऐसे बच्चों की मदद कर रहे हैं। उनका काफिला जिस स्कूल की ओर भी जा रहा है, श्री राणा को अपने बीच पाकर बच्चे काफी प्रफुल्लित नजर आ रहे हैं और उन्हें अपना एक सहारा के रूप में देख रहे हैं।

IMG 20211230 WA0013

इसी कड़ी में आज प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने निर्धन छात्र छात्राओं को दुगड्डा विकासखण्ड के अन्तर्गत जनता इण्टर काश में छात्र छात्राओं को अध्ययन सामग्री का वितरण किया। इससे पूर्व प्रमुख द्वारीखाल ने दुगड्डा ब्लॉक के 15 विद्यालयों में निर्धन छात्र छात्राओं को अध्ययन सामग्री बांट चुके हैं। विकासखण्ड द्वारीखाल और यमकेश्वर के सभी विद्यालयों में पूर्व में ही निर्धन छात्र छात्राओं को अध्ययन सामग्री वितरित की जा चुुकी है।

क्षेत्रवासी इसे प्रमुख महेंद्र राणा की ऐसी अनूठी पहल बताते हंै कि इससे पहले किसी भी प्रतिनिधियों ने इस दिशा में कभी नहीं सोचा। राणा अब तक 1500 निर्धन छात्र छात्राओं को गोद लेकर उनकी पूरी पढाई का खर्च उठा रहे हैं।

इस संबंध में महेंद्र राणा कहते हैं कि वह कल्जीखाल प्रमुख रहने के दौरान से ही निर्धन छात्र छात्राओं को गोद लेकर उनकी मदद करते आए हैं। उन्होंने गरीबी को भली भॉति महसूस की है, इसलिए उन्होंने निर्धन छात्र छात्राओं को गोद लेने की ओर कदमू बढ़ाया। राणा कहते हैं कि ऐसे बच्चों की फीस से लेकर पढाई तक का सारा खर्च मैं वहन करूंगा। उन्होंने यह भी कि यदि क्षेत्रवासियों का सहयोग मिलता रहा तो वह आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे।

1640878010174

इस अवसर पर जनता इण्टटर मीडिएट कालेज पोखरी के प्रधानाचार्य मनबर लाल भारती, आशीष नेगी प्रबन्ध जनता इण्टर कालेज पोखरी, राजेन्द्र प्रसाद गौड़ सिमल्या मल्ला, सुशील गौड़ प्रधान सिमल्या म0, रामपाल प्रधान सिमल्या त0, रामप्रसाद केस्टा, दर्शनलाल, मनोरमा देवी, चन्द्रमोहन चौधरी प्रधान बौंठा, अशोक डोबरियाल राजखिल, सोम डबराल, अध्यक्ष युवा मोर्चा आदि जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित थी।

यह भी पढ़े : दु:खद: यहां कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से चालक की मौत, तीन घायल

 

यह भी पढ़े : Breaking: सूचना अधिकारियों के तबादले। बद्रीचन्द बने देहरादून जिला सूचना अधिकारी

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : उत्तराखंड की जनता को PM मोदी ने दी 17547 करोड़ की योजनाओं की सौगात

 

यह भी पढ़े : Breaking: सिपाही से मारपीट कर उसकी रिवाल्वर छीनने वाले अभियुक्त को एसओजी व काशीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर: देहरादून जनपद में प्रवेश के लिए अब 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता। पढें आदेश

 

यह भी पढ़े : दुःखद: यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या। क्षेत्र

Next Post

सावधान: उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना मामले चिंताजनक। आज इतने संक्रमित

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है, ऐसे में प्रदेशवासियों को सावधान होने की जरूरत है। आज प्रदेशभर में 59 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं, जबकि आज 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस प्रकार अब सक्रिय मरीजों […]
Picsart 21 12 30 21 24 17 078

यह भी पढ़े