बड़ी खबर उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पांच परिजनों की अस्पताल से छुट्टी। आज 52 कोरोना पॉजीटिव। कुल 958 - Mukhyadhara

बड़ी खबर उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पांच परिजनों की अस्पताल से छुट्टी। आज 52 कोरोना पॉजीटिव। कुल 958

admin
maharaj

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। गत दिवस कोरोना संक्रमित पाए गए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पांच परिजनों को ऋषिकेश एम्स से छुट्टी दे दी गई है। वह देहरादून स्थित आवास पर क्वारंटीन में रहेंगे।
बताया जा रहा है कि उनमें एसिम्टमेटिक(जिनमें कोरोना लक्षण नहीं दिखाई देते हैं) के कारण अस्पताल से छुट्टी दी गई। हालांकि अस्पताल से छुट्टी उनके आग्रह पर दी गई। जिसमें उन्होंने अस्पताल को बताया कि उनके आवास पर क्वारंटीन के लिए अनुकूल माहौल है। केंद्र की गाइडलाइन के अनुपालन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती राज्य के पर्यटन मंत्री के परिवार के पांच सदस्यों को सोमवार शाम डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही उन्हें होम कोरंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। बताया गया कि यह सभी सदस्य एसिम्टमेटिक (जिस व्यक्ति में रोग के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हों) थे। लिहाजा केंद्र सरकार की गाइड लाइन के आधार पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

एम्स संस्थान की ओर से सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में संकायाध्यक्ष (अस्पताल प्रशासन) प्रो. यूबी मिश्रा ने बताया कि बीते रविवार को सूबे के काबीना मंंत्री, उनकी पत्नी समेत सात पारिवारिक सदस्यों को कोविड संक्रमित पाए जाने पर एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। जहां सभी सदस्यों की विस्तृत जांच की गई।

उन्होंने बताया कि परिवार के उक्त सदस्यों को सोमवार शाम डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही उन्हें होम कोरंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि यह सभी सदस्य ए-​सिम्टमैटिक हैं,लिहाजा ऐसे पेशेंट जिनमें कोविड के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइड लाइन के तहत होम कोरंटाइन में रखा जा सकता है। लिहाजा उनके व्यक्तिगत आग्रह पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया तथा होम कोरंटाइन में रहने की सलाह दी गई।

उन्होंने बताया कि काबीना मंत्री के पारिवारिक जनों ने घर में कोरंटाइन में रहने की बेहतर व सुविधाजनक वातावरण की बात कही थी,लिहाजा उनके आग्रह पर सरकार की गाइड लाइन के तहत पांच लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

वहीं आज प्रदेश के विभिन्न जिलों से सुबह और शाम के बुलेटिन को मिलाकर कुल 52 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सर्वाधिक मरीज 21 चंपावत जनपद से आए हैं। इस प्रकार अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 958 पहुंच गया है। हालांकि अभी भी 6417 लोगों के सेंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
प्रदेश में आज कोरोना आंकड़ा 929 पहुंच गया है, जबकि अब तक कुल 222 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। ऐसे में अब प्रदेश में 720 एक्टिव मामले हैं।
हैल्थ बुलेटिन के अनुसार पिथौरागढ़ से छह मरीज पाए गए हैं। बागेश्वर जनपद में पांच लोग पाए गए। नैनीताल जनपद में आज तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि देहरादून जिले से आज नौ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। इसके अलावा आठ लोग कोरोना संक्रमित हरिद्वार में पाए गए। इसके अलावा २१ मामले चंपावत में संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी संक्रमित लोग विभिन्न बाहरी राज्यों से लौटकर उत्तराखंड आए हैं।
अब तक उत्तराखंड में कुल 23400 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है और आज 98 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। आज भी 730 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए।
हैल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की रिकवरी दर 21.53 प्रतिशत है। अब तक प्रदेश में तीन लोग प्रदेश से माइग्रेट कर राज्य से बाहर जा चुके हैं। इसके अलावा छह लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुकी है।

WhatsApp Image 2020 06 01 at 20.11.03.jpeg

health buletin

Next Post

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम खुला पत्र : खनन माफ़ियाओं को कौन आइसोलेट करेगी सरकार!!

देहरादून। उत्तराखंड में पत्रकारों पर हो रहे पुलिसिया उत्पीडऩ कार्यवाही पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चिंता जताई है। सवाल उठ रहे हैं कि पत्रकारों पर तो कार्यवाही करने को लेकर देरी नहीं की जा रही है, वहीं खनन माफिया जैसे लोगों […]
Trivendra Singh Rawat Mukhyadhara

यह भी पढ़े