10 April 2023 Rashiphal: जानिए अपना सोमवार 10 अप्रैल 2023 का राशिफल, आज क्या संकेत दे रही आपकी राशियां - Mukhyadhara

10 April 2023 Rashiphal: जानिए अपना सोमवार 10 अप्रैल 2023 का राशिफल, आज क्या संकेत दे रही आपकी राशियां

admin
rashiphal mukh

दिनांक- 10 अप्रैल 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन – सोमवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – वसन्त
  • काल (राहु)- दक्षिण दिशा
  • मास – वैशाख
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- चतुर्थी
  • नक्षत्र – अनुराधा
  • योग – व्यतिपात
  • करण- बालव
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:45
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— रेवती नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • दुर्योधन के पुत्र लक्ष्मण का वध अभिमन्यु ने किया था ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 7:22 से 8:57 एवं 3:04 से 4:40 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 7:16 से 8:50 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

सिर्फ एक गलती होते ही सभी अच्छाई व्यक्ति भूल जाते हैं।

10 अप्रैल का राशिफल

मेष राशि:

अगर किसी बैंक, व्यक्ति या संस्था से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो इस विचार को टाल दें क्योंकि इससे बाद में आपको परेशानी होने की आशंका है। जीवनसाथी से आज उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आज परिवार में आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज रात आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, तभी सफलता नजर आ रही है।

वृषभ राशि:

आज का काफी ऊर्जावान रहेगा। व्यापार में गति लाने के लिए आज नए साधनों का प्रयोग करेंगे। आज आपको अपनी निर्णय क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए आपके काम भी आज पूरे हो सकते हैं। यदि आज आपको किसी काम में लेन-देन करना पड़े तो खुले दिल से करें क्योंकि इससे आपको भविष्य में बहुत लाभ होगा। आज शाम के समय आप अपने जीवन साथी को घुमाने ले जा सकते हैं और कोई उपहार खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि:

आज फिजूलखर्ची से बचना होगा, नहीं तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को संकट में डाल देंगे। आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है जिससे आपको संतोष की अनुभूति होगी। भाई की सेहत को लेकर आज आप थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। शाम से लेकर रात तक का समय आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ विचार-विमर्श में व्यतीत करेंगे। भविष्य में कुछ योजना बनाएंगे।

कर्क राशि:

आज आपको उत्तम लाभ मिलेगा। संतान पर आपका विश्वास दृढ़ रहेगा। आज आपको मातृ पक्ष से प्रेम मिलने की प्रबल संभावना है। आज आप अपने सुख-सुविधाओं पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपके शत्रु भी परेशान रहेंगे, लेकिन आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है। आज माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें ताकि उनके स्वास्थ्य में कोई कमी न रहे। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सिंह राशि:

आज वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो आपके संबंधों में कड़वाहट आएगी। यदि मित्रों से जुड़ी कोई समस्या है तो आज उसमें अवश्य ही सुधार होने की संभावना है। आज आपको अपने किसी मित्र की मदद करनी पड़ेगी। यदि कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आज आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे।

कन्या राशि:

आज व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो फायदेमंद रहेंगी। लेकिन आज आपको नौकरी में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वे आपके खिलाफ कोई बड़ा षड्यंत्र रच सकते हैं। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो सकता है। आज आप अपने घर की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं, जिसमें धन भी अधिक खर्च होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ती नजर आ रही है।

तुला राशि:

आज का दिन मंगलकारी रहेगा। आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। अगर आज आपको किसी काम में पैसा लगाना है तो उसके लिए दिन अच्छा है। आज आपके अधिकारों और संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों को आज कुछ पुस्तकों की आवश्यकता पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ आज कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें, जो लोग रोजगार की ओर प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि:

पहला दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कुछ कार्यों में विघ्न आने से मन परेशान हो सकता है और व्यापार के लिए किए गए कार्य भी असफल हो सकते हैं। आज आपके परिवार में कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है। शाम तक परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह से पारिवारिक कलह खत्म होगी। नौकरीपेशा जातकों को आज प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। आज की शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेल-खेल में बिताएंगे।

धनु राशि:

आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपमें ज्ञान और दान की भावना का विकास होगा। किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। आज शाम से लेकर रात तक आपको पेट संबंधी विकार होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। खान-पान पर संयम बरतें। आज आपको अपने आलस्य को छोड़कर आगे बढ़ना होगा, तभी आपको अपने काम में सफलता मिलती नजर आ रही है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

मकर राशि:

आज कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध भी उठाने पड़ेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिल रहा है। कारोबार में भी आपका मन लगेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। यदि आपको किसी नए कार्य में निवेश करना है तो अवश्य करें क्योंकि भविष्य में लाभ मिलेगा। आज दोपहर के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है जिससे आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। पैसा भी खर्च होगा। आज आपको संतान का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि:

सप्ताह के पहले दिन सेहत के प्रति सावधान रहें, तभी आपके काम बनते नजर आएंगे। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से खोजबीन करने में समय व्यतीत करेंगे। अपनी जरूरतों के अनुसार ही धन खर्च करें अन्यथा आर्थिक स्थिति संकट में पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों द्वारा विश्वासघात की आशंका दिखाई दे रही है, इसलिए सावधान रहें। शाम के समय आस-पास की यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

मीन राशि:

दिन सुखद रहेगा। पारिवारिक जीवन में संतान को लेकर चल रही परेशानी और चिंता दूर होगी। परिवार और दोस्तों के साथ हंसी-मजाक के पल भी बिताएंगे। कुछ नए लोगों से भी आपकी जान-पहचान होगी। जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव रहने पर भी आप उत्साहपूर्वक उन्हें निपटाने में सफल रहेंगे।

Next Post

Chardham yatra 2023: केदारनाथ धाम की सभी व्यवस्थाएं समय पर करें पूर्ण, मयूर दीक्षित ने तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

Chardham yatra 2023: केदारनाथ धाम की सभी व्यवस्थाएं समय पर करें पूर्ण, मयूर दीक्षित ने तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा रुद्रप्रयाग/मुख्यधारा केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्तीय ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की […]
c 1

यह भी पढ़े