राज्य गठन के 23 साल : उत्तराखंड का स्थापना दिवस (Foundation day) आज, विकास के पथ पर तेजी से बढ़ते पहाड़ी राज्य को बनाने के लिए चला था लंबा संघर्ष - Mukhyadhara

राज्य गठन के 23 साल : उत्तराखंड का स्थापना दिवस (Foundation day) आज, विकास के पथ पर तेजी से बढ़ते पहाड़ी राज्य को बनाने के लिए चला था लंबा संघर्ष

admin
u 1 1

राज्य गठन के 23 साल : उत्तराखंड का स्थापना दिवस (Foundation day) आज, विकास के पथ पर तेजी से बढ़ते पहाड़ी राज्य को बनाने के लिए चला था लंबा संघर्ष

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड आज अपना 24वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ बना रहा है। आज उत्तराखंड को अस्तित्व में आए पूरे 23 साल हो चुके हैं। 9 नवंबर साल 2000 को केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने उत्तर प्रदेश से अलग करके उत्तरांचल के नाम से नया राज्य बनाया था।
27वें राज्य के रूप में भारत गणराज्य के शामिल किया गया।

u 2

शुरुआत में इसका नाम उत्तरांचल था। कुछ वर्षों के बाद यह उत्तराखंड के रूप में अस्तित्व में आया है। पहाड़ी राज्य बनाने को लेकर लंबा संघर्ष चला। जिसके लिए कई आंदोलन किए गए, कई मार्च निकाले गए। अलग पहाड़ी प्रदेश के लिए 42 आंदोलनकारियों को शहादत देनी पड़ी।

यह भी पढें : धनतेरस (Dhanteras) के दिन के बर्तन खरीदने की परंपरा: साइंटिफ रीजन

उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहे उत्तराखंड की सीमाएं उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। उत्तराखंड राज्य में बहुत समृद्ध प्राकृतिक संसाधन हैं जिनमें ग्लेशियर, नदियां, घने जंगल और बर्फ से ढकी पर्वत चोटियां शामिल हैं। इसमें चार सबसे पवित्र और श्रद्धेय हिंदू मंदिर भी हैं, जिन्हें उत्तराखंड के चार धाम के रूप में भी जाना जाता है।

इस बार राज्य का यह स्थापना दिवस कई मायनों में बहुत ही खास है। अगले महीने दिसंबर में उत्तराखंड में इन्वेस्टर्स समिट होने जा रही है। इस समिट को लेकर धामी सरकार कई दिनों से तैयारी में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर साल 2024 की शुरुआत में बहुप्रतिशत और राज्य का पहला एक्सप्रेसवे भी शुरू होने जा रहा है। यह एक्सप्रेस वे राजधानी देहरादून से दिल्ली के बीच शुरू होगा।

यह भी पढें : Diwali 2023: बाजारों में दीपावली (Diwali) की दिखाई देने लगी रौनक, 10 से शुरू होगा पंचपर्व, इस बार रोशनी का पर्व पांच राजयोग के साथ मनाया जाएगा

इस बार उत्तराखंड के स्थापना दिवस के समारोह में पहली बार देश की महामहिम शामिल हो रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजधानी देहरादून की पुलिस लाइन में आयोजित 23वें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगी। हाल के वर्षों में उत्तराखंड विकास के पथ पर तेजी के साथ बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों राज्य में दौरे के दौरान कहा था कि ये दशक उत्तराखंड का होने वाला है। उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचेगा।

सीएम धामी और मुख्यमंत्री योगी ने राज्य स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड की स्थापना दिवस पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, 24वें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की आप समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस शुभ अवसर पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों एवं पृथक राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। जय हिन्द, जय उत्तराखंड। सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, महान सनातन धर्म व संस्कृति के अनेक आख्यानों की साक्षी धरा, प्रकृति तथा परमात्मा की विशेष कृपा से आच्छादित, देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस की उत्तराखंड वासियों को हार्दिक बधाई-शुभकामनाएं।

यह भी पढें : राज्य स्तरीय कला सम्मान समारोह (State Level Art Award Ceremony) 2023-24 : कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मिलेगा अवसर

बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि यह राज्य समृद्धि व सुशासन के नए कीर्तिमान गढ़ता रहे। उत्तराखंड को साल 2000 से 2006 तक उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। इसके बाद स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 2007 में राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तरखंड किया गया था। राज्य की सीमाएं उत्तर में तिब्बत, पूर्व में नेपाल, पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश से लगती है। उत्तराखंड साल 2000 में गठन से पहले उत्तर प्रदेश का एक हिस्सा था। उत्तराखंड बनने के पीछे सबसे बड़ी मांग यही थी कि यह पहाड़ी राज्य है और इसकी पारिस्थितिकी, संस्कृति व संसाधन देश के अन्य जगहों से अलग है। साथ में सबसे महत्वपूर्ण बात यह भी रही कि उत्तराखंड की इकोलॉजी देश-दुनिया को पानी, हवा, मिट्टी व जंगल का सबसे बड़ी दाता है। गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ जैसे धाम देश की आस्था के प्रतीक भी हैं, इसलिए यह एक बड़ा अवसर भी बन सकता है कि हम हिमालयी राज्यों का आदर्श तो बनें। साथ में एक ऐसा राज्य बने जो आर्थिक और पारिस्थितिकी के समन्वय से चलता हो। आज सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि राज्य को युवाओं के हिस्से में ज्यादा लाना चाहिए।

यह भी पढें : कई मुकाम ईमानदारी और समर्पण की मिसाल रहे आडवाणी (Advani)

Next Post

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Pushkar Dhami) ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Pushkar Dhami) ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने राज्य निर्माण के सभी […]
p 1 16

यह भी पढ़े