मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड(Arjun Award) , चिराग और सात्विक को खेल रत्न दिया जाएगा - Mukhyadhara

मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड(Arjun Award) , चिराग और सात्विक को खेल रत्न दिया जाएगा

admin
c 1 8

मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड(Arjun Award) , चिराग और सात्विक को खेल रत्न दिया जाएगा

मुख्यधारा डेस्क

भारत सरकार द्वारा हर साल दिए जाने वाले राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिलेगा, जबकि अर्जुन अवॉर्ड के लिए स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है।

पैरा एशियाई खेलों की चैम्पियन तीरंदाज शीतल देवी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शमी का नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष आग्रह किया था। इससे पहले उनका नाम देश के दूसरे सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए नामित किए गए खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं था।

यह भी पढें : फिर कोविड की दस्तक: देश में एक बार फिर कोरोना (corona) का नया सब वैरिएंट JN.1 से बढ़ी दहशत, केरल में चार लोगों की हुई मौत

शमी ने वनडे विश्व कप में केवल सात मैच में सर्वाधिक 24 विकेट हासिल किए थे। पहले चार मैच में बाहर रहने के बाद शमी को जब मौका मिला तो उन्होंने उसका पूरा फायदा उठाया।

अर्जुन पुरस्कार पाने वालों में मोहम्मद शमी (क्रिकेट), अजय रेड्डी (दृष्टिबाधित क्रिकेट), ओजस प्रवीण देवताले, अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी), पारुल चौधरी और मुरली श्रीशंकर (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी), आर वैशाली (शतरंज), दिव्यकृति सिंह और अनूष अग्रवाल (घुड़सवारी), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक और सुशीला चानू (हॉकी), पिंकी (लॉन बॉल), ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और ईशा सिंह (निशानेबाजी), अंतिम पंघाल और सुनील कुमार (कुश्ती), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस),नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशू), पवन कुमार और रितु नेगी (कबड्डी) , नसरीन (खोखो) , हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वाश), प्राची यादव (पैरा केनोइंग)।

यह भी पढें : केरल में कोरोना (corona) का नया सब वैरिएंट जेएन. 1 मिलने के बाद उत्तराखंड सरकार ने जारी की एडवाइजरी

ध्यानचंद जीवन पर्यंत पुरस्कार: कविता सेल्वराज (कबड्डी), मंजूषा कंवर (बैडमिंटन) विनीत कुमार शर्मा (हॉकी)।

वहीं द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वालों में गणेश प्रभाकरन (मल्लखंब), महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज), शिवेंद्र सिंह (हॉकी) द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन वर्ग) : जसकीरज सिंह ग्रेवाल (गोल्फ), भास्करन ई (कबड्डी), जयंत कुमार पुशीलाल (टेबल टेनिस) मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी 2023 : गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी (अमृतसर , ओवरआल विजेता) लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (पंजाब, प्रथम उपविजता) कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी (द्वितीय उपविजेता)।

गौरतलब हो कि यह सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में दिए जाएंगे। यह सभी अवॉर्ड राष्ट्रपति द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे।

Next Post

Corona JN.1 : 40 देशों में फैला कोरोना का नया सब वैरिएंट JN.1, भारत में बढ़ने लगे केस, केंद्र और राज्य सरकारों ने जारी की एडवाइजरी

Corona JN.1 : 40 देशों में फैला कोरोना का नया सब वैरिएंट JN.1, भारत में बढ़ने लगे केस, केंद्र और राज्य सरकारों ने जारी की एडवाइजरी, मास्क बना सहारा मुख्यधारा डेस्क लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर भारत में […]
IMG 20231221 WA0001

यह भी पढ़े