9 नवंबर स्थापना दिवस : 25 साल का हुआ उत्तराखंड, रजत जयंती के मौके पर पीएम मोदी आज आएंगे देहरादून, प्रदेश को देंगे कई सौगात

admin
IMG 20251109 WA0000

9 नवंबर स्थापना दिवस : 25 साल का हुआ उत्तराखंड, रजत जयंती के मौके पर पीएम मोदी आज आएंगे देहरादून, प्रदेश को देंगे कई सौगात

देहरादून/मुख्यधारा

आज उत्तराखंड अलग राज्य बने 25 साल पूरे हो गए हैं। 9 नवंबर साल 2000 को यह उत्तर प्रदेश से अलग होकर एक अलग राज्य बना था। 25 साल पूरे होने पर प्रदेश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तराखंड के गठन की रजत जयंती समारोह में भाग लेने के लिए देहरादून आएंगे।

कार्यक्रम का आयोजन एफआरआई परिसर में किया गया है, जो तीन लाख स्क्वायर फीट से अधिक क्षेत्र में तैयार विशाल पंडाल और सुरक्षा उपायों के साथ एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। इसमें एक से डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। प्रधानमंत्री 8,140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Screenshot 20251109 094304 Gallery

प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग 12:30 बजे देहरादून आएंगे और उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री द्वारा उदघाटन की जाने वाली मुख्‍य परियोजनाओं में, कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन- ए एमआरयूटी योजना के अंतर्गत 23 क्षेत्रों के लिए देहरादून जलआपूर्ति, पिथौरागढ जिले में बिजली सब-स्‍टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र, नैनीताल के हल्‍द्वानी स्‍टेडियम में एस्‍ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड शामिल है।

जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएंगी उनमें, दो मुख्‍य जलक्षेत्र संबंधी परियोजनाएं-सोंग बाँध पेयजल परियोजना और नैनीताल की जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना शामिल हैं। सोंग बांध परियोजना देहरादून को प्रतिदिन डेढ सौ मिलियन लीटर पेयजल की आपूर्ति करेगी।

वहीं जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना, पेयजल प्रदान करेगी और सिंचाई तथा बिजली उत्‍पादन में सहयोग करेगी। आधारशिला रखी जाने वाली परियोजनाओं में बिजली सब-स्‍टेशन, चम्‍पावत में महिला खेल कॉलेज की स्‍थापना, नैनीताल में उन्‍नत डेयरी संयंत्र भी शामिल हैं।

पीएम मोदी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 28 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे 62 करोड़ रुपये की धनराशि भी भेजेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है।

उत्तराखंड स्थापना दिवस हर साल उस दिन को याद करने के लिए मनाया जाता है जब साल 2000 में यह राज्य बना था। भारत के उत्तरी हिस्से में स्थित यह राज्य अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है।

9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड भारत का 27वां राज्य बना। हर साल 9 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस या उत्तराखंड दिवस मनाया जाता है ताकि इस ऐतिहासिक दिन को याद किया जा सके जब राज्य को अलग पहचान मिली।

IMG 20251109 WA0002

यह राज्य, जो हिमालय की आध्यात्मिकता को अपने में समेटे हुए है, इस साल अपने गठन की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। शुरुआत में इस राज्य का नाम उत्तरांचल रखा गया था, लेकिन साल 2007 में इसे आधिकारिक रूप से उत्तराखंड नाम दिया गया।

यह राज्य अपनी खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों, पवित्र नदियों, धार्मिक स्थलों और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। उत्तराखंड दिवस राज्य की पहचान, संस्कृति और परंपराओं का उत्सव है।

Next Post

उत्तराखंड रजत जयंती : पहाड़ी बोली, पहाड़ी टोपी, पीएम का हर अंदाज पहाड़ी, उत्तराखंड से गहरा कनेक्ट कर गए पीएम नरेंद्र मोदी

उत्तराखंड रजत जयंती : पहाड़ी बोली, पहाड़ी टोपी, पीएम का हर अंदाज पहाड़ी, उत्तराखंड से गहरा कनेक्ट कर गए पीएम नरेंद्र मोदी रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में उत्तराखंड से गहरा कनेक्ट कर गए पीएम नरेंद्र मोदी इससे पहले अपने किसी […]
1762681739956

यह भी पढ़े