उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने BD Pandey जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का जाना हाल, अधिकारियों को दिए ये दिशा निर्देश

admin
IMG 20240815 WA0018 scaled

उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने बीडी पांडे (BD Pandey) जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का जाना हाल, अधिकारियों को दिए ये दिशा निर्देश

पिथौरागढ़/मुख्यधारा

राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने बुधवार को बीडी पांडे (BD Pandey) जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के निरीक्षण के साथ ही श्री भट्ट ने वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

IMG 20240815 WA0014

बुधवार को दर्जा राज्य मंत्री श्री भट्ट ने बीडी पांडे जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए सर्वप्रथम सर्जरी वार्ड, आईसीयू, ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, मेडिसिन विभाग और आयुष्मान काउंटर में स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा व अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हीरा हयांकी और सीएमएस डॉ जीएस नबियाल को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए तथा राज्य व केंद्र सरकार की संचालित योजनाओं को बेहतर तरीके से जन स्वास्थ्य में इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।

श्री भट्ट ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की कई जन कल्याणकारी योजनाएं हैं, जो कि जन स्वास्थ्य से सीधी जुड़ी हुई है, ऐसे में जच्चा बच्चा से लेकर आयुष्मान और गोल्डन कार्ड से निशुल्क उपचार तक सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक मिले इसके संपूर्ण प्रयास सरकार द्वारा किए जा रहे हैं।

IMG 20240815 WA0010

उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पर्वतीय अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं में विशेष फोकस करते हुए जन स्वास्थ्य की योजनाओं पर विशेष ध्यान देकर अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाना चाहिए।

इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित पंत, भाजयुमो प्रदेश मंत्री रोहित ओझा, इंदर लुंठी, राजेंद्र रावत, मनोज मेहता, दिनेश कापड़ी मौजूद रहे।

Next Post

78th Independence Day: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर CM Dhami ने मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई

78th Independence Day- 78वें स्वतंत्रता दिवस पर CM Dhami ने मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस (78th Independence Day) के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। […]
IMG 20240815 WA0004

यह भी पढ़े