IPL 2025 : आज से शुरू हो रहा आईपीएल, शाम को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानिए टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल
मुख्यधारा डेस्क
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) आज से शुरू होने जा रहा है। क्रिकेट में यह टूर्नामेंट सबसे लंबे दिनों तक चलता है। क्रिकेट प्रेमियों में आईपीएल को लेकर जश्न का माहौल है। देश में ऐसे भी लोग हैं जिन्हें आईपीएल से कोई मतलब नहीं है वह इस टूर्नामेंट से दूर रहते हैं। वैसे यह भी सच है कि आज के युवा खिलाड़ियों में आईपीएल वह सब कुछ देता है जिन्हें उनको जरूरत होती है।
कुल मिलाकर यह आईपीएल टूर्नामेंट एक चकाचौंध भरा खेल बन गया है। इस खेल को क्रिकेट का महाकुंभ भी कहा जाता है।
खिलाड़ियों के ऊपर करोड़ों रुपए की बरसात भी होती है। आइए अब जानते हैं आज शुरू होने वाले आईपीएल टूर्नामेंट को लेकर। बेंगलुरु और कोलकाता के बीच आईपीएल 2025 का ओपनिंग मैच खेला जाएगा। 25 मई तक चलने वाली लीग में 10 ही टीमें हिस्सा लेंगी। 65 दिन में 74 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल का खिताब सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीमों में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : पुष्प वर्षा के साथ नगर परिक्रमा में गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे
आईपीएल का 18वां सीजन 22 मार्च 2025 से शुरू होने जा रहा है। पहला दौर 18 मई तक चलेगा, जिसमें सभी टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के तहत खेलेंगी। टीमों को दो वर्चुअल ग्रुप में बांटा गया है. हर टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों से दो बार, दूसरे ग्रुप की समान रैंक वाली टीम से दो बार और बाकी टीमों से एक-एक बार मुकाबला खेलेगी।
दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट्स में से एक आईपीएल का उद्घाटन समारोह कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।
इस सीजन में दस फ्रेंचाइजी टीमें टी20 क्रिकेट के रोमांचक मुकाबलों में भाग लेंगी। इन सभी टीमों की नजर केवल एक खिताब पर रहने वाली है। क्रिकेट के इस महाकुंभ की ओपनिंग सेरेमनी में कई बड़े सितारे चार चांद लगाने वाले हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की ओपनिंग सेरेमनी शाम को 6 बजे से शुरू होगी। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की ओपनिंग सेरेमनी को मोबाइल पर जियो हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।ओपनिंग सेरेमनी आज होगी जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सर्च इंजन वेबसाइट गूगल ने रोमांचक डूडल के जरिए आईपीएल शुरू होने का जश्न मनाया है।
गूगल ने ग्रीन पिच पर दो कार्टून वाले खिलाड़ियों को बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते दिखाया है। और हरी पिच दोनों खिलाड़ी खेल रहे है जिसके पीछे गूगल लिखा हुआ है।
इंडियन प्रीमियरलीग का 2025 का फुल शेड्यूल
1. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 22 मार्च, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
2. सनराइजर्स हैदराबाद Vs राजस्थान रॉयल्स, 23 मार्च, दोपहर 3:30 बजे, हैदराबाद
3. चेन्नई सुपर किंग्स Vs मुंबई इंडियंस, 23 मार्च, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
4. दिल्ली कैपिटल्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च, शाम 7:30 बजे, विशाखापत्तनम
5. गुजरात टाइटन्स Vs पंजाब किंग्स, 25 मार्च, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
6. राजस्थान रॉयल्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 26 मार्च, शाम 7:30 बजे, गुवाहाटी
7. सनराइजर्स हैदराबाद Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 27 मार्च, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
8. चेन्नई सुपर किंग्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 28 मार्च, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
9. गुजरात टाइटन्स Vs मुंबई इंडियंस, 29 मार्च, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
10. दिल्ली कैपिटल्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 30 मार्च, दोपहर 3:30 बजे, विशाखापत्तनम
11. राजस्थान रॉयल्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 30 मार्च, शाम 7:30 बजे, गुवाहाटी
12. मुंबई इंडियंस Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 31 मार्च, शाम 7:30 बजे, मुंबई
13. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs पंजाब किंग्स, 1 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
14. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs गुजरात टाइटन्स, 2 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
15. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 3 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
16. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs मुंबई इंडियंस, 4 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
17. चेन्नई सुपर किंग्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 5 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, चेन्नई
18. पंजाब किंग्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 5 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
19. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 6 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, कोलकाता
20. सनराइजर्स हैदराबाद Vs गुजरात टाइटन्स, 6 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
21. मुंबई इंडियंस Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 7 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
22. पंजाब किंग्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 8 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
23. गुजरात टाइटन्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 9 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
24. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs दिल्ली कैपिटल्स, 10 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
25. चेन्नई सुपर किंग्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 11 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
26. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs गुजरात टाइटन्स, 12 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, लखनऊ
27. सनराइजर्स हैदराबाद Vs पंजाब किंग्स, 12 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
28. राजस्थान रॉयल्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 13 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, जयपुर
29. दिल्ली कैपिटल्स Vs मुंबई इंडियंस, 13 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
30. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 14 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
31. पंजाब किंग्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 15 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
32. दिल्ली कैपिटल्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 16 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
33. मुंबई इंडियंस Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 17 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
34. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs पंजाब किंग्स, 18 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
35. गुजरात टाइटन्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 19 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, अहमदाबाद
36. राजस्थान रॉयल्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 19 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, जयपुर
37. पंजाब किंग्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 20 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
38. मुंबई इंडियंस Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 20 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
39. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs गुजरात टाइटन्स, 21 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
40. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 22 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
41. सनराइजर्स हैदराबाद Vs मुंबई इंडियंस, 23 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
42. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs राजस्थान रॉयल्स, 24 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
43. चेन्नई सुपर किंग्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 25 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
44. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs पंजाब किंग्स, 26 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
45. मुंबई इंडियंस Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 27 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, मुंबई
46. दिल्ली कैपिटल्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 27 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
47. राजस्थान रॉयल्स Vs गुजरात टाइटन्स, 28 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, जयपुर
48. दिल्ली कैपिटल्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
49. चेन्नई सुपर किंग्स Vs पंजाब किंग्स, 30 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
50. राजस्थान रॉयल्स Vs मुंबई इंडियंस, 1 मई, शाम 7:30 बजे, जयपुर
51. गुजरात टाइटन्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 2 मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
52. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 3 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
53. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 4 मई, दोपहर 3:30 बजे, कोलकाता
54. पंजाब किंग्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 4 मई, शाम 7:30 बजे, धर्मशाला
55. सनराइजर्स हैदराबाद Vs दिल्ली कैपिटल्स, 5 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
56. मुंबई इंडियंस Vs गुजरात टाइटन्स, 6 मई, शाम 7:30 बजे, मुंबई
57. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 7 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
58. पंजाब किंग्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 8 मई, शाम 7:30 बजे, धर्मशाला
59. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 9 मई, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
60. सनराइजर्स हैदराबाद Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 10 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
61. पंजाब किंग्स Vs मुंबई इंडियंस, 11 मई, दोपहर 3:30 बजे, धर्मशाला
62. दिल्ली कैपिटल्स Vs गुजरात टाइटन्स, 11 मई, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
63. चेन्नई सुपर किंग्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 12 मई, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
64. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 13 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
65. गुजरात टाइटन्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 14 मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
66. मुंबई इंडियंस Vs दिल्ली कैपिटल्स, 15 मई, शाम 7:30 बजे, मुंबई
67. राजस्थान रॉयल्स Vs पंजाब किंग्स, 16 मई, शाम 7:30 बजे, जयपुर
68. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 17 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
69. गुजरात टाइटंस Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 18 मई, दोपहर 3:30 बजे, अहमदाबाद
70. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 18 मई, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
71. क्वालिफायर 1, 20 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
72. एलिमिनेटर, 21 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
73. क्वालिफायर 2, 23 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
74. फाइनल, 25 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
यह भी पढ़ें : प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सीएम धामी ने दिए निर्देश