Image Image

जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, उत्तरकाशी से दीपक बिजल्वाण का नाम कटा, रमेश चौहान पर जताया भरोसा

admin
FB IMG 1754661403265

जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

देहरादून/मुख्यधारा

भाजपा ने प्रदेश की पंचायतों मे 8 जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी कर दी है। शेष चार जिलों के लिए भी जल्दी नामों का ऐलान पार्टी द्वारा कर दिया जाएगा। पौड़ी जिले से रचना बुटोला को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया गया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि 12 जिलों मे 89 ब्लॉक प्रमुखों के पदों में 63 प्रत्याशियों के नाम की प्रथम सूची एवं 12 जिला पंचायतों के अध्यक्षों में से 8 अधिकृत प्रत्याशियों की प्रथम सूची प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर जारी कर दी है।

बता दें कि उत्तरकाशी जिले में अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। इसी क्रम में वे आज शाम देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण कर भाजपा में शामिल हुए थे। उधर, इस कार्यक्रम के कुछ ही समय बीता था कि भाजपा ने उत्तराखंड के आठ जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, जिसमें दीपक बिजल्वाण का नाम काट दिया गया। उनकी जगह रमेश चौहान को उत्तरकाशी जिले से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है।

IMG 20250808 WA0018

Next Post

भारी वर्षा के चलते देहरादून में आज स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में छुट्टी

देहरादून/मुख्यधारा भारी वर्षा के दृष्टिगत आज जनपद देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National […]

यह भी पढ़े