उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. नेगी बने इग्नू के लोकपाल

admin
Screenshot 20260330 171956 Gallery

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. नेगी बने इग्नू के लोकपाल

नई दिल्ली/मुख्यधारा

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने छात्रों की शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निवारण के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के पूर्व कुलपति प्रो. ओम प्रकाश सिंह नेगी को Ombudsperson (लोकपाल) नियुक्त किया है।

विश्वविद्यालय द्वारा 27 मार्च 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के “छात्र शिकायत निवारण विनियम, 2023” के अंतर्गत की गई है। प्रो. नेगी इस पद पर तीन वर्षों की अवधि अथवा 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक (जो भी पहले हो) कार्य करेंगे।

Ombudsperson (लोकपाल) के रूप में प्रो. नेगी छात्रों की विभिन्न शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेंगे। साथ ही शिकायतों के निवारण की पूरी प्रक्रिया यूजीसी द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस नियुक्ति से छात्रों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा और शिकायत निवारण प्रणाली अधिक प्रभावी एवं उत्तरदायी बनेगी।

यह कदम उच्च शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इससे पूर्व प्रो. ओ. पी. एस. नेगी को दून विश्वविद्यालय ने भी लोकपाल नियुक्त किया है।

Next Post

देहरादून : रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं पर मुख्य सचिव ने जताई गहरी नाराजगी

मुख्य सचिव ने ली सचिवालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बैठक रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं पर की गहरी नाराजगी व्यक्त शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीक ऑवर और रात की गस्त बढ़ायी जाए: मुख्य सचिव वीकेंड […]
IMG 20260331 WA0003

यह भी पढ़े