Image

प्रदेश विधानसभा का विशेष एक दिवसीय सत्र जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश : धस्माना

Mukhyadhara
IMG 20260427 WA00541
  • प्रदेश विधानसभा का विशेष एक दिवसीय सत्र जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश : धस्माना
  • अंकिता भंडारी से लेकर संतरेशा में युवतियों के साथ दुराचार पर विधानसभा में महिलाओं से माफी मांगे भाजपा
  • हिमालयी राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में उत्तराखंड को शीर्ष पर लाने की जिम्मेदार भाजपा सरकार : सूर्यकांत धस्माना

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड विधानसभा के कल आहूत विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस में भाजपा सरकार व पार्टी के खिलाफ आज मोर्चा खोल दिया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को तर्ज पर उत्तराखंड की भाजपा सरकार भी महिला आरक्षण के नाम पर उत्तराखंड की जनता और विशेष कर महिलाओं की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि देशे की संसद ने वर्ष 2023 में ही महिलाओं के लिए संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल पास कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के हस्ताक्षर से उसे कानून बना दिया, किंतु उसको लागू करने की राह में भाजपा सरकार ने ही उसमें जनगणना व परिसीमन का अड़ंगा लगा दिया था।

धस्माना ने कहा कि हाल ही में लोकसभा का विशेष सत्र आहूत कर केंद्र की एनडीए सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर देश के संघीय ढांचे को तहस नहस करने की नियत से बिना विपक्ष को विश्वास में लिए एक विधेयक पेश किया, जिसमें बिना जातीय जनगणना के पूर्ण हुए 850 लोकसभा सीटें बनाने का मसौदा शामिल था, संसद में पारित करवाने का प्रयास किया, जिसे एकजुट विपक्ष ने पास नहीं होने दिया।

धस्माना ने कहा कि कांग्रेस का आज भी स्पष्ट मानना है कि अगर केंद्र सरकार की नियत महिलाओं को आरक्षण देने की है तो वह आज की तिथि में लोकसभा की वर्तमान संख्या 543 पर ही महिला आरक्षण लागू कर दे। साथ ही देश की सभी विधानसभाओं में भी वर्तमान सीटों पर यह बात लागू हो जाए किन्तु वास्तव में भाजपा ऐसा कतई नहीं चाहती, बल्कि वो महिला आरक्षण की आड़ में बिना जाति जनगणना के लोक सभा की सीटें 543 से बढा कर 850 करना चाहती है, जो देश की वंचित पिछड़े समाज के साथ धोखेबाजी है। इसलिए कांग्रेस समेत देश का सारा विपक्ष ने एकजुट हो कर केंद्र सरकार व भाजपा की इस साजिश को विफल कर दिया।

श्री धस्माना ने कहा कि केंद्र सरकार के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए अब प्रदेश की सत्ताधारी दल भाजपा ने 28 अप्रैल को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया है, जिसमें कोई विधाई कार्य नहीं होगा, केवल जनता को गुमराह करने के लिए कोई निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी है, किन्तु कांग्रेस पार्टी राज्य की महिलाओं के खिलाफ भाजपा राज में बड़े अपराध, अंकिता भंडारी प्रकरण से लेकर सल्ट , चम्पावत, संतरेशा हरिद्वार, आईएसबीटी बालिका रेप कांड व पलटन बाजार में गला रेत कर हुई तमाम घटनाओं पर पार्टी विधायकगण सरकार पर हल्ला बोलेंगे।

धस्माना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जा कर महिला आरक्षण पर भाजपा की पोल पट्टी खोलेंगे। धस्माना ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश भर के अंदर ब्लॉक स्तर पर महिला पंचायतें व संवाद कार्यक्रम रखा जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता महिलाओं के मुद्दों पर भाजपा सरकार की अकर्मण्यता व महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में भाजपा के दायित्वधारियों व पदाधिकारियों की संलिप्तता उजागर करेंगे।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल व उपाध्यक्ष पूनम कंडारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जैनिथ-2026 : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रिंयका मेहर का जादू और डीजे बीट्स का धमाका

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रिंयका मेहर का जादू और डीजे बीट्स का धमाका एसजीआरआरयू की तरफ से आशा भोसले को भावभीनी श्रदांजलि उत्तराखण्ड की लोक संस्कृृति और डीजे बीट्स की धमाकेदार प्रस्तुतियों के नाम रहा जैनिथ-2026 का पहला […]
IMG 20260428 WA0129

यह भी पढ़े