एक नजर: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का निर्णय स्वागत योग्य : CM Dhami

admin
FB IMG 1662215867087

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विधानसभा में हुई भर्तियों के विषय में कथित अनियमितताओं के आरोपों की पड़ताल हेतु विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विशेष जांच समिति गठित करने के निर्णय का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये जांच समिति विषय से जुड़े प्रत्येक तथ्य को स्पष्ट करेगी। हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए कृतसंकल्पित है।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विधानसभा भर्ती प्रकरण में आज विधानसभा अध्यक्ष द्वारा की गयी कार्यवाही का स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री श्री धामी (CM Dhami) ने कहा है कि “उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण का निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने राज्य सरकार और प्रदेश जनता की अपेक्षाओं के अनुसार निर्णय लेकर सदन की गरिमा बढ़ाई है। हमें विश्वास है कि शीघ्र ही पूरे प्रकरण का विधि सम्मत समाधान निकलेगा और दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।”

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा है कि “मैंने स्वयं भर्ती प्रकरण की निष्पक्ष जाँच और अनियमितता पाए जाने पर भर्तियों को निरस्त किए जाने हेतु अनुरोध किया था।”

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री (CM Dhami) के निर्देशों के क्रम में अधीनस्थ सेवा चयन मामले में एसटीएफ जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा “हम राज्य के सभी नौजवानों और नागरिकों को आश्वस्त करते हैं कि राज्य सरकार आपकी आशाओं और अपेक्षाओं के अनुसार इन सभी मामलों में कड़ी कार्रवाई करेगी। किसी भी मेहनतकश युवा के साथ अन्याय नहीं होगा।”

जानिए क्या कहा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने

1

यह भी पढें : बड़ी खबर: उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर भर्ती मामले में अध्यक्ष रितु खंडूरी (Ritu khanduri) ने लिया बड़ा फैसला। एक्सपर्ट कमेटी करेगी भर्तियों की जांच

 

यह भी पढें : भिकियासैंण : सभ्य समाज का क्रूर स्याह चेहरा! सवर्ण युवती से शादी करने पर ससुरालियों ने कर दी अनु. जाति के युवक की हत्या

 

Next Post

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा रविवार 04 सितंबर का दिन

दिनांक- 04 सितंबर 2022 🌺 आज का पंचांग(panchang) 🌺 दिन – रविवार संवत्सर नाम – नल युगाब्दः- 5124 विक्रम संवत- 2079 शक संवत -1944 अयन – याम्यायन (दक्षिणायन) गोल – सौम्य (उत्तर) ऋतु – वर्षा काल (राहु)- उत्तर दिशा मास […]
panchang mukhyadhara

यह भी पढ़े