दु:खद खबर : पिथौरागढ़ में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर सहित 5 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत - Mukhyadhara

दु:खद खबर : पिथौरागढ़ में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर सहित 5 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

admin 1
PicsArt 10 20 05.44.24

पिथौरागढ़/मुख्यधारा

पिथौरागढ़ जनपद से आज खबर सामने आ रही है, जहां एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर सहित पांच लोगों की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि पिथौरागढ़ के बूंगा गांव निवासी सेनि. ब्रिगेडियर विनोद चंद सहित गांव के परिजन व नेपाल के पुरोहितों के साथ केदारनाथ से लौट रहे थे। उनका वाहन CH 01AZ -9744 प्रात: लगभग 5 बजे जब थल से पिथौरागढ़ की तरफ आ रहा था कि मुवानी के पास अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर विनोद चंद्र के अलावा 5 लोग काल के गाल में समा गए।

बताया गया कि क्षेत्र में संचार सुविधा न होने के कारण दुर्घटना की सूचना सामने वाले गांव के लोग तत्काल पुलिस को नहीं दे पाए।  जिस पर वे ग्रामीण पैदल ही पुलिस थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान किया और कटर से क्षतिग्रस्त वाहन को काटा गया। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताते चलें कि बीते दो दिनों में भारी बारिश के कारण कुमाऊं मंडल में 40 से अधिक लोगों की जान चली गई। क्षेत्र में तमाम सड़कें टूटी हुई है, जिन्हें सुचारू करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा क्षेत्रों पर लगातार हवाई मार्ग पैदल मार्ग से नजर बनाए हुए हैं और नुकसान की जानकारी ले रहे हैं।

इस प्रकार लगातार तीसरे दिन आज कुमाऊं मंडल में दुर्घटना की खबर आई, जिसने क्षेत्रवासियों को एक बार फिर झकझोर कर रख दिया। बताया गया कि मृतकों के गांव में इस दुखद खबर के बाद कोहराम मचा हुआ है।

 

यह भी पढ़े : नैनीताल रूट की बड़ी अपडेट : नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर फंसे यात्री/पर्यटक इन स्थानों से जा सकते हैं अपने गंतव्य की ओर

 

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग :गौलापुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच वॉल का निर्माण 15 दिन के भीतर होगा प्रारम्भ : धामी

 

यह भी पढ़े : देर रात तक आपदा पीड़ितों के बीच मौजूद रहे CM धामी

 

यह भी पढ़े : PM मोदी ने दूरभाष पर CM धामी से ली अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी

 

यह भी पढ़े : गुड न्यूज़ : रायवाला पुलिस व एसडीआरएफ ने गंगा नदी के टापू पर फंसे 25 गुर्जरों की बचाई जान

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : केदारनाथ में यात्रियों से खाने के लिए अधिक पैसे वसूलने वालों पर करें केस दर्ज : महाराज

 

Next Post

आपदा क्षेत्रों में CM धामी ने किया दौरा, कड़क मॉनिटरिंग से आपदा प्रभावितों को राहत देने का प्रयास

दो दिन से लगातार अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों की बीच मौजूद हैं मुख्यमंत्री  हेलीकॉप्टर टेक ऑफ न कर सका तो स्थलीय मार्ग से ही निकल पड़े जनता का दुख दर्द बांटने राज्य के मुखिया के समर्पण को देखकर एक्टिव मोड […]
CM 2 1

यह भी पढ़े