दुःखद खबर : पौड़ी गढ़वाल के सिलोगी मोटर मार्ग पर मैक्स खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत - Mukhyadhara

दुःखद खबर : पौड़ी गढ़वाल के सिलोगी मोटर मार्ग पर मैक्स खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

admin
PicsArt 06 17 12.59.01

द्वारीखाल/मुख्यधारा

पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक से दुखद खबर आ रही है। यहां सिलोगी चैल्यूसैंण मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन के खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। इस दुखद खबर से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

उक्त घटना गत रात की है। बताया गया कि अमोला गांव का एक मैक्स वाहन संख्या यूके 12 टीबी 0958 सिलोगी से थोड़ा पहले बडेथखाल के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में चालक सतपाल व अन्य दो वयक्ति सवार थे, उन तीनों की इस हादसे में मृत्यु हो गई है। यह लोग सिलोगी से अपने गांव अमोला लौट रहे थे।

मृतकों में सतपाल सिंह पुत्र स्व. माल सिंह, कलम सिंह पुत्र स्व. बचन सिंह, राहुल सिंह पुत्र मातबर सिंह शामिल हैं। यह सभी तीनों मृतक पट्टी बिचला ढांगू के अमोला गांव के निवासी थे।

सूचना पर प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों की मदद से दुर्घटना में खाई में गिरे लोगों का रेस्क्यू किया और उन्हें चैल्यूसैंण हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद अमोला गांव में कोहराम मचा हुआ है।

ब्लाॅक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने उक्त घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों का पोस्टमार्टम चैलूसैंण में ही कराये जाने को जिलाधिकारी पौड़ी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अनुरोध किया है।

 यह भी पढें : बड़ी खबर : बड़ासी पुल मामले में जिम्मेदार अभियंताओं को बचाने का खेल शुरू

यह भी पढें : केदारनाथ त्रासदी में मारे गये लोगों को पर्यटन मंत्री महाराज ने दी श्रद्धांजलि

यह भी पढें : corona अपडेट :आज 353 नए मरीज व स्वस्थ हुए 398

 

Next Post

Corona अपडेट : आज 264 नए संक्रमित व 345 हुए स्वस्थ

आज प्रदेश में 264 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है, जबकि 7 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा आज 345 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। इस प्रकार अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3471 हो गई […]
PicsArt 06 17 06.52.59

यह भी पढ़े