बड़ी खबर : अल्मोड़ा नगरपालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को गाली देने वाले पति-पत्नी पर कठोर कार्रवाई की मांग - Mukhyadhara

बड़ी खबर : अल्मोड़ा नगरपालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को गाली देने वाले पति-पत्नी पर कठोर कार्रवाई की मांग

admin
almora
मुख्यधारा/अल्मोड़ा
आज अल्मोड़ा नगर पालिका के समासदों व निकाय कर्मचारी महासंघ व उत्तराखण्ड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ द्वारा एक बैठक पालिका सभागार में आहूत की गई, जिसमें चर्चा हुई कि थाना बाजार गेट में नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा 26 अगस्त 2021 से प्रवेश शुल्क लगाया गया है। इसी क्रम में 05-09-2021 को  सानू एवं उनकी धर्म पत्नी नाजिया द्वारा थाना बाजार गेट में अपने वाहन संख्या एक्सयूवी 500 सफेद रंग की थाना बाजार से गेट में सार्थक साह पुत्र नरेशलाल साह, जिन्हें पालिका द्वारा गेट में शुल्क वसूले जाने हेतु बतौर पालिका के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है, उससे बदतमीजी की गयी एवं नाजिया द्वारा गेट में शुल्क वसूलने वाले के साथ यह भी कहा कि चार पुलिस वालों से तुम्हें पिटवा दूंगी। इसके अतिरिक्त गेट में बिना शुल्क दिये एवं जान से मारने की धमकी देकर चला गया। साथ ही गेट में नगरपालिका के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को भी नाजिया द्वारा गाली-गलीज दी गयी।
बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सम्बन्धित व्यक्ति के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी जाय। बैठक में पालिका के दोनों कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि यदि सम्बन्धित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्यवाही नहीं की जाती है तो 3 दिन के भीतर दोनों कर्मचारी संघ हड़ताल में जाने हेतु बाध्य होंगे।
तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को सम्बन्धित के विरुद्ध एफ०आई०आर० किये जाने के सम्बन्ध में ज्ञापन पत्र भी दिया गया, जिसमें सभासद सचिन आर्य, सौरभ वर्मा,
 दीपक वर्मा, विजय पाण्डे, अमित साह, आशा रावत, मनोज जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट, दीप्ति सोनकर, दीपा साह, राजेन्द्र तिवारी, हेम चन्द्र तिवारी व श्यामसुन्दर प्रसाद अधिशासी अधिकारी, पर्यावरण निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड देवभूमि सफाई कर्मचारी प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार एवं निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा अल्मोड़ा भूपेन्द्र जोशी, सार्थक साह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढें: Big Breaking : स्वास्थ्य विभाग के लंबित प्रस्ताव मंत्री धनसिंह ने कैबिनेट में रखने के दिए निर्देश

Next Post

उत्तराखंड में नशे के कुप्रभाव को रोकने में लत फिल्म होगी मददगार : धामी

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘लत‘‘ फिल्म का लोकार्पण। नशा और नशे के कारोबार को रोकना हम सबकी जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री नशे के कुप्रभाव को रोकने में इस प्रकार के प्रयासों की बतायी जरूरत।   देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को […]
pushkar

यह भी पढ़े