जानिए, अमेरिका की युवती को स्पेन का युवक कैसे भाया। रुद्रप्रयाग जाकर हिंदू रिवाज व विधि-विधान के साथ कैसे बंधे शादी के पवित्र बंधन में - Mukhyadhara

जानिए, अमेरिका की युवती को स्पेन का युवक कैसे भाया। रुद्रप्रयाग जाकर हिंदू रिवाज व विधि-विधान के साथ कैसे बंधे शादी के पवित्र बंधन में

admin 1
marriage videshi nagrik 2

सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग

कहते हैं दिल के आगे किसी की नहीं चलती और इसे देश की अलग-अलग सीमाओं की भी परवाह नहीं होती है। ऐसे ही एक विदेशी जोड़े के साथ भी हुआ, वह अलग-अलग दो देशों से आए तो थे भारत भ्रमण करने, लेकिन जब उनकी नजरें दिल्ली में एक दूसरे से टकराई तो फिर अलग नहीं हो सकीं। वे गत दिवस रुद्रप्रयाग जनपद के बांसबाड़ा के एक मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार शादी के पवित्र बंधन में बंध गए और उन्होंने इस मौके पर सात जन्मों तक साथ रहने की शपथ ली।
हम बात कर रहे हैं स्पेन के स्केजल और अमेरिका की मेरिक की। इन दोनों की दिल्ली में जब पहली बार मुलाकात हुई तो वे एक दूसरे के लिए अजनबी थे। नजरें मिली तो एक साथ देश में घूमने का फैसला ले लिया। धीरे-धीरे सब सामान्य चल रहा था कि अचानक मार्च माह में कोरोना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया और महीने के अंत में देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया। फिर इस जोड़े के लिए भी संकट बढऩा शुरू हो गया। इनका वीजा भी खत्म हो रहा था, तब उन्होंने इसे मार्च से और आगे बढ़ा दिया और उत्तराखंड की वादियों में पहुंच गए।
लॉकडाउन के बाद उनके पास पैसे भी सीमित होने के कारण समस्याएं खड़ी हुई, किंतु उन्होंने हार नहीं मानी और कभी मीलों पैदल चले तो कभी किसी वाहन से लिफ्ट लेने में भी हिचक महसूस नहीं की। चलते-चलते वे रुद्रप्रयाग जनपद पहुंच गए। वहां से बांसबाड़ा पहुंचे एक होटल में। होटल के संचालक अमित सजवाण उनकी मन की इच्छा को भांप गए और उनसे इस संबंध में बातचीत की। इस पर सजवाण को पता चला कि वे हिंदू धर्म का अनुसरण करते हैं और इसी के अनुसर वह दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन कुछ दिक्कतें आ रही हैं। इस पर सजवाण और उनके परिवार ने उनकी मदद करते हुए गत दिवस गीता कुटीर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ उन दोनों का विवाह संपन्न करवाया। जिसके बाद वे दोनों फूले नहीं समा रहे हैं और कहते हैं कि भारतीय बड़े दयालु होते हैं।
बहरहाल, कोरोनाकाल का यह लॉकडाउन इस नव विवाहित विदेशी जोड़े के लिए खुशियों की बहारें लेकर आया। फिलहाल वे अभी कुछ और दिन उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों की सैर करते रहेंगे। तत्पश्चात कोरोना स्थिति कुछ बेहतर होने पर अपने स्वदेश के लिए लौट जाएंगे।

यह भी पढ़ें : हरिद्वार, उधमसिंहनगर और देहरादून पर भारी पड़ा corona, आज 411 positive व 301 हुए स्वस्थ

Next Post

दु:खद हादसा : पिथौरागढ़ के चैसर गांव में मकान गिरने से तीन लोगों की मौत, एक गंभीर

पिथौरागढ़। प्राकृतिक आपदा का कहर एक बार फिर से पिथौरागढ़ जनपद के बिण ब्लॉक के अंतर्गत चैसर गांव के एक घर पर बरपा। जहां आज तड़के एक मकान के गिरने से उसमें सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई, […]
PicsArt 08 21 12.17.22

यह भी पढ़े