दु:खद हादसा : पिथौरागढ़ के चैसर गांव में मकान गिरने से तीन लोगों की मौत, एक गंभीर - Mukhyadhara

दु:खद हादसा : पिथौरागढ़ के चैसर गांव में मकान गिरने से तीन लोगों की मौत, एक गंभीर

admin 1
PicsArt 08 21 12.17.22

पिथौरागढ़। प्राकृतिक आपदा का कहर एक बार फिर से पिथौरागढ़ जनपद के बिण ब्लॉक के अंतर्गत चैसर गांव के एक घर पर बरपा। जहां आज तड़के एक मकान के गिरने से उसमें सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर घायल हो गई।

IMG 20200821 WA0020
जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना आज तड़के साढे तीन-चार बजे की है। जहां पिथौरागढ़ के बिण ब्लॉक के अंतर्गत कुशल नाथ का मकान है। बताया गया घर के सभी चार लोग रात्रि को सो गए थे, लेकिन आज सुबह उनका मकान भरभराकर गिर गया। जिससे खुशाल नाथ और उनके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी निधि गंभीर रूप से घायल है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

IMG 20200821 WA0027

यह भी पढें : जानिए, अमेरिका की युवती को स्पेन का युवक कैसे भाया। रुद्रप्रयाग जाकर हिंदू रिवाज व विधि-विधान के साथ कैसे बंधे शादी के पवित्र बंधन में

Next Post

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में खोलेंगे ‘किसान हाट एंड मार्ट’ : भावना पांडेय

देहरादून। प्रसिद्ध समाजसेवी और उद्यमी भावना पांडेय का कहना है कि उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने का उनका संकल्प किसी भी हाल में पूरा होगा। पांडेय ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र की कंपनी से करार किया है। ये कंपनी उत्तराखंड के […]
IMG 20200821 WA0012

यह भी पढ़े