Image

रजत जयंती पर विश्विद्यालयों के रोचक मुकाबले, ग्राफिक एरा का परचम लहराया

admin
g 1 1

रजत जयंती पर विश्विद्यालयों के रोचक मुकाबले, ग्राफिक एरा का परचम लहराया

देहरादून/मुख्यधारा

राज्य स्थापना की रजत जयंती पर ग्राफिक एरा में प्रदेश के विश्विद्यालयों के बीच हस्तशिल्प और व्यंजन कला के रोचक मुकाबले हुए। इन दोनों में ग्राफिक एरा प्रथम स्थान पर रहा।

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर आज ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में हस्तशिल्प एवं बहू व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश के चांसलर पद्मश्री प्रो. हरमोहिंदर सिंह बेदी ने कहा कि हमारी संस्कृति केवल हमारी विरासत नहीं यह हमारी पहचान, हमारी आत्मा और हमारी प्रेरणा है। आधुनिकता का अर्थ अपनी जड़ों को भूल जाना नहीं बल्कि उन्हें और गहराई से समझना है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वह अपनी समृद्ध लोकसंस्कृति, कला और विरासत सहेजने और गर्वपूर्वक आगे बढ़ने का संकल्प लें। प्रदर्शनी में कुलपति डा. नरपिंदर सिंह भी संबोधित कर रहे थे।

हस्तशिल्प एवं बहू व्यंजन प्रदर्शनी में उत्तराखंड के लगभग 10 विश्विद्यालयों ने भाग लेकर उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक शिल्पकला और विशिष्ट पाक विरासत को भव्यता से प्रस्तुत किया।

प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और निपुणता का परिचय देते हुए गेरू अल्पना, कुमांऊनी पिछोड़ा, उत्कृष्ट हस्तशिल्प और आकर्षक वुडन क्राफ्ट की मनमोहक झलक दिखाई। वहीं बहू व्यंजन प्रदर्शनी में परोसे गए व्यंजनों जैसे मांडवे की कुकीज, रागी केक, बाजरा और ज्वार की मठरी, मांडवे के मफिन, रागी के लड्डू, गुलाब जामुन आदि ने पारंपरिक स्वाद को इस तरह आधुनिकता से जोड़ा की हर किसी के मुंह में पानी आ गया।

हस्तशील्प प्रदर्शनी में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने प्रथम स्थान, श्री रामा हिमालयन यूनिवर्सिटी ने दूसरा स्थान और कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने तीसरा स्थान हासिल कर नकद इनाम जीते। बहु व्यंजन प्रदर्शनी में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने प्रथम स्थान, गवर्नमेंट बड़कोट डिग्री कॉलेज और पतंजलि विश्वविद्यालय ने दूसरा स्थान और अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल यूनिवर्सिटी ने तीसरा स्थान हासिल कर नकद इनाम जीते।

इस प्रदर्शनी का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने किया। प्रदर्शनी में कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, एसोसिएट डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर एंड एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डा. (कैप्टन) डी.सी. पांडे, हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के हेड डा. अमर डबराल, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Next Post

आज के दौर में मीडिया प्रोफेशनल्स को मल्टी-स्किल्ड होना जरूरी : डा. रयाल

आज के दौर में मीडिया प्रोफेशनल्स को मल्टी-स्किल्ड होना जरूरी : डा. रयाल उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में MAJMC चतुर्थ सेमेस्टर की चार दिवसीय वर्कशॉप संपन्न, देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में MAJMC (मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन) चतुर्थ […]
u 1 1

यह भी पढ़े