ब्रेंकिग: पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते संध्या डालाकोटी व मातवर सिंह कंडारी समेत कई नेता कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित - Mukhyadhara

ब्रेंकिग: पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते संध्या डालाकोटी व मातवर सिंह कंडारी समेत कई नेता कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित

admin
images 73

मुख्यधारा/देहरादून 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि रामनगर से पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, कालाढूंगी से संध्या डालाकोटी, रुद्रप्रयाग से पूर्व विधायक मातवर सिंह कण्डारी एवं यमुनोत्री से प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय डोभाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा। जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

कांग्रेस पार्टी ने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को भी निर्देश दिये हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाय।

Next Post

चौबट्टाखाल: भाजपा के थीम सॉंग "किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा" और पार्टी का चुनाव पोस्टर जारी

मैं क्षेत्र के विकास को संकल्पित हूं: महाराज शराब व्यापारी की घुसपैठ पर लगायें अंकुश: अमृता रावत सतपुली/मुख्यधारा चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज उनकी पत्नी पूर्व मंत्री अमृता रावत और भाजपा […]
1643726712756

यह भी पढ़े