आजादी के समय झंडे का विरोध करने वाले लोग ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान से जनता का ध्यान भटकाकर छिपा रहे अपनी असफलताएं : करन माहरा (Karan mahra)

admin
IMG 20220809 WA0002

कांग्रेस की “भारत जोड़ो- तिरंगा रैली” का आज रुद्रप्रयाग में होगा शुभारम्भ

रुद्रप्रयाग/मुख्यधारा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा (Karan mahra) ने कांग्रेस की “भारत जोड़ो- तिरंगा रैली” के शुभारम्भ की पूर्व संध्या पर रुद्रप्रयाग में 8 अगस्त 2022 को अपने संबोधन में कहा कि आजादी के समय झंडे का विरोध करने वाले लोग आज “हर घर तिरंगा” अभियान चलाकर जनता का ध्यान भटका कर अपनी असफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहृवान पर 9 अगस्त को रुद्रप्रयाग से ‘‘भारत जोड़ो -तिरंगा यात्रा’’ का शुभारम्भ करने देर शाम रुद्रप्रयाग पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा (Karan mahra) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘‘कल (आज) 9 अगस्त 1942 को दुनिया के इतिहास में अगस्त क्रांति दिवस के रुप में जाना जाता है। इस दिन ही 80 साल पहले गांधी के आहृवान पर भारत छोड़ो आंदोलन आरम्भ हुआ था। कांग्रेस जन और देश की जनता तब ‘‘करो या मरो ’’ के नारे के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में हाथ में तिरंगा और सर पर कफन बांध कर कूदे थे। उसी आंदोलन की याद में अगस्त क्रांति दिवस के दिन याने 9 अगस्त से स्वतंत्रता के 75 वें साल में कांग्रेस की सिपाही देश भर में भारत जोड़ों तिरंगा यात्राएं आयोजित कर रहे हैं। देश भर में ये यात्राएं 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेंगी। हर जिले में कम से कम 75 किलोमीटर की यात्राएं कांग्रेसजन करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, ‘‘एक विचारधारा से उपजी पार्टी और उनकी सरकार के निर्णयों से देश की अखंडता, भाईचारा और न्यायालय सहित सभी संवैधानिक संस्थाएं संकट में हैं, इसलिए कांग्रेसजनों की ऐसे समय में जिम्मेदारियां और बढ जाती है।’’ ये विचारधारा स्वतंत्रता संग्राम में ‘‘भारत छोड़ो आंदोलन और तिरंगे झंड़े का विरोध कर रही थी। आज जब देश मंहगाई और बेरोजगारी से परेशान है, जनता विरोध में सड़कों पर न उतरे, इसलिए आजादी के समय झंडे का विरोध करने वाले ये लोग ‘‘हर घर तिरंगा ’’ अभियान कर जनता का ध्यान भटका कर अपनी असफलताओं छुपाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि आखिर आजादी के 75 वें साल में इस विचारधारा को समझ में आ गया कि, इस देश में गांधी की विचारधारा और तिरंगे की परम्परा ही चल सकती है। इसलिए सरकार देशव्यापी मंहगाई और बेरोजगारी के समय तिरंगे की शरण में आने को मजबूर हुई है।

करण माहरा ने कहा कि रुद्रनाथ, बाबा केदारनाथ जी की धरती और अलकनंदा व मंदाकिनी के संगम से व स्वामी सचिदानंद जी की कर्मस्थली से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुझे खुशी हो होगी।

उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा परिस्थितियों को देखकर हर कांग्रेसजन को लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। उनका आरोप है कि देश में अघोषित आपातकाल है। न्यायालय सहित सभी संवैधानिक संस्थाओं की आजादी खतरे में है, इसलिए कांग्रेसजनों को एक बार फिर देश की आजादी और सवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता, महंगाई व बेरोजगारी के विरुद्व संघर्ष कर जेल की यातनाओं तक को सहन करने के लिए तैयार रहना होगा।

जिला कांग्रेस कमेटी, रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा 9 अगस्त 2022 को रुद्रप्रयाग जिले से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ कर तिलनी, सुमेरपुर, रतूड़ा, नगरासू होते हुए गौचर जाएंगे, जहां चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के कांग्रेस जनों और जनता की एक संयुक्त सभा को संबोधित करके तिरंगा यात्रा में भाग लेने हेतु बागेश्वर को प्रस्थान करेंगे।

कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री व तिरंगा यात्रा के रुद्रप्रयाग जिले हेतु सह समन्वयक धीरेन्द्र प्रताप, पूर्व विधायक मनोज रावत, प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, पूर्व राज्य मंत्री देवेन्द्र झिक्वाण, पूरन सिंह रावत, अनु0 जाति प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल, विजय चमोला व सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष उपस्थित थे।

Next Post

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा मंगलवार 9 अगस्त का दिन। इन जातकों के तरक्की की राह खुलने के योग

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन दिनांक- 09 अगस्त 2022 🌺 आज का पंचांग 🌺 दिन – मंगलवार संवत्सर नाम – नल युगाब्दः- 5124 विक्रम संवत- 2079 शक संवत -1944 अयन – याम्यायन […]
1659846571362

यह भी पढ़े