भगतदा को मिला जननेता की छवि का लाभ - Mukhyadhara

भगतदा को मिला जननेता की छवि का लाभ

admin
FB IMG 1567337386931

पांच राज्यों में बने नए राज्यपाल। भगत दा महाराष्ट्र के राज्यपाल

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

राष्ट्रपति ने नए राज्यपालों की घोषणा करते हुए जानकारी दी। केन्द्र सरकार के इस फैसले का उत्तराखण्ड में व्यापक स्वागत हो रहा है।

इसे एक जन नेता को उचित सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद रहे भगत दा की उत्तराखण्ड की जनता व सामान्य पार्टी कार्यकर्ताओं में आज भी गहरी पकड़ मानी जाती है।

सरल व सहज भगत दा हर आम-ओ-खाश को सहजता से उपलब्ध रहते हैं। उन्हें प्रत्येक कार्यकर्ता भी कभी भी मिल कर अपनी मन की कह सकता है। माना जा रहा है कि उन्हें इसी जननेता की छवि का लाभ मिला और राज्यपाल जैसा सम्माननीय पद प्राप्त हुआ।

इन राज्यों में बने नए राज्यपाल 

हिमाचल के गवर्नर कलराज मिश्र को राजस्थान का गवर्नर बनाया गया है। भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने के साथ ही बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल का राज्यपाल बनाया गया है। आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल बनाया गया है, तथा तमिलिसाई सौंदराजन  को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि श्री कोश्यारी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में महाराष्ट्र राज्य विकास की नयी ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।

मुख्यमंत्राी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र  का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधई दी है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता हैं। उ٫राखण्ड के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे संवेदनशील, सादगीपूर्ण व लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी हैं।

Next Post

दुखद घटना: कालीमठ घाटी में पहाड़ी दरकी। एक मजदूर की मौत, तीन घायल

रूद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ तहसील के अंतर्गत कालीमठ घाटी में निर्माणाधीन काली गंगा परियोजना २ में मुख्य मोटर मार्ग की पहाड़ी के टूटने से एक मजदूर की मौत और अन्य तीन मजदूरों को घायल होने के कारण रूद्रप्रयाग के लिए […]
IMG 20190901 180951

यह भी पढ़े