भाजपा महिला मोर्चे ने सैकड़ों जरूरतमन्दों को बांटी फैमिली राशन किट - Mukhyadhara

भाजपा महिला मोर्चे ने सैकड़ों जरूरतमन्दों को बांटी फैमिली राशन किट

admin
IMG 20211006 WA0015

बहिनों को किया पौधे लगाने के लिए जागरूक

हरिद्वार/मुख्यधारा

भाजपा महिला मोर्चे ने जगजीतपुर में सेवा ही समर्पण अभियान के तहत अक्षयपात्र फाउंडेशन और स्पर्शगंगा के संयुक्त तत्वाधान में राशन किट बांटी।

जिलाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि महिला मोर्चा लगातार क्षेत्र में कार्य कर रहा है ऒर लोगों की सेवा कर रहा है, इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज घरों में काम करने वाली 50 जरूरतमंद बहनों को राशन सामग्री वितरित की गई स्पर्श गंगा मां गंगा की सेवा करने के साथ-साथ मानव सेवा में भी अग्रणी भूमिका में है। कोरोनाकाल में स्पर्श गंगा ने आगे बढ़कर जिस प्रकार से हज़ारों मास्क, सैनिटाइजर वितरित किए। राशन किट जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई और जगह-जगह कोरोना वैक्सिनशन कैंप लगाए जा रहे हैं, वह सराहनीय है।

मण्डल अध्यक्ष बिमला ढोंडियाल ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हेतु लोगों को जागरूक करना भी है। करोना काल में हम सबने ऑक्सीजन की कमी को झेला है और इस आपदा से सीख लेते हुए हमें अपने पर्यावरण की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने चाहिए ।
कार्यक्रम में रीता चमोली, रेणु शर्मा, मनु रावत, बिमला ढोंडियाल उपस्थित रही।

Next Post

चारधाम यात्रा : हरिद्वार-ऋषिकेश में देहरादून स्मार्टसिटी पोर्टल पर निशुल्क पंजीकरण व कोविड जांच सेंटर शुरू करने के आदेश

तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु चार धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव हरिद्वार एवं ऋषिकेश में देहरादून स्मार्टसिटी पोर्टल पर निशुल्क पंजीकरण एवं कोविड जांच सेंटर शुरू करने के आदेश गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने आज जारी किये आदेश। चारधाम यात्रा टर्मिनल […]
IMG 20211006 WA0020

यह भी पढ़े