दु:खद: नहीं रहे भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक। आठ बार रहे विधायक, शोक की लहर - Mukhyadhara

दु:खद: नहीं रहे भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक। आठ बार रहे विधायक, शोक की लहर

admin
harbans kapoor cannt bjp
देहरादून/मुख्यधारा  
उत्तराखंड के देहरादून से इस वक्त सबसे बड़ी दु:खद खबर सामने आ रही है। जहां कैंट से भारतीय जनता पार्टी के सबसे वरिष्ठ विधायक का निधन हो गया है। इस दु:खद खबर से भाजपा समेत प्रदेश में शोक की लहर है।
हालांकि उनके निधन का कारण अभी स्पष्ठ नहीं हो पाया है। वे क्षेत्र में इससे सरल, सहज व जनता के पसंदीदा विधायक रहे हैं। यही कारण है कि वे कभी चुनाव नहीं हारे और आठ बार के विधायक रहे हैं।
हरबंश कपूर का जन्म 7 जनवरी 1946 को भारतवर्ष की आजादी से पूर्व हुआ था। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अपने इतने वरिष्ठ विधायक को अचानक खो देने से उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी को बड़ा आघात पहुंचा है। जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है।
1639369097701
Next Post

उत्तराखंड : सबसे अपशकुनी रहा चतुर्थ विधानसभा का ये कार्यकाल। इन छह विधायकों का हुआ पांच वर्षों में निधन

मामचन्द शाह वर्ष 2017 के चुनाव में जीतकर उत्तराखंड विधानसभा पहुंचे 70 विधायकों में से इस कार्यकाल में छह विधायक असमय इस दुनिया को छोड़कर अलविदा कह गए। इस लिहाज से चतुर्थ विधानसभा का ये कार्यकाल सबसे अपशकुनी रहा। इन […]
vidhansabha

यह भी पढ़े