आस्था: cm dhami ने गंगा मैया जन्मोत्सव में प्रतिभाग कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद, देखें तस्वीरें - Mukhyadhara

आस्था: cm dhami ने गंगा मैया जन्मोत्सव में प्रतिभाग कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद, देखें तस्वीरें

admin
1651987028839

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) ने रविवार को हरकी पैड़ी पर श्रीगंगा सभा द्वारा गंगा सप्तमी के शुभ अवसर पर अयोजित गंगा मैया जन्मोत्सव में प्रतिभाग किया, जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना की एवं मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करते हुये देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली के लिये मां गंगा से प्रार्थना की।

1651987062411

उल्लेखनीय है कि भारत में गंगा मैया का जन्मोत्सव वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी के दिन मनाया जाता है। गंगा जन्मोत्सव पुष्य नक्षत्र और अमृत सिद्ध योग में मनाया जाता है। इस दिन माता गंगा ब्रह्म लोक से ब्रह्मा जी के कमण्डल से निकलकर, भगवान विष्णु जी के चरणों को धोती हुई, भगवान आशुतोष की जटाओं में आई थी।

1651987109365

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी पील0एल0 शाह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी लव शर्मा, गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, पुजारी अमित शास्त्री सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

यह भी पढें: दुःखद accident: बद्रीनाथ मार्ग पर कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 4 लोगों सहित पांच की मौत

 

यह भी पढें: chardham yatra 2022: विधि विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम (badrinath dham) के कपाट। प्रधानमंत्री मोदी के नाम पहली पूजा हुई

 

यह भी पढें: अभी भी रेड जारी: इस IAS ने भ्रष्टाचार से खूब जमा की दौलत, 20 करोड़ नगद जब्त, ED भी हैरान

Next Post

मदर्स डे विशेष (mother's day) : प्यार-ममता के लिए समर्पित इस दिन को बनाएं खास, मां की खुशियों में शामिल होकर दें मुस्कान

शंभू नाथ गौतम आज संडे है, लेकिन यह संडे बहुत ही खास और ममता से भरा हुआ (mother’s day) है। वैसे तो यह हर 7 दिन बाद आता है। लेकिन मई महीने का दूसरा रविवार दुनिया भर के लोगों से […]
IMG 20220508 WA0019

यह भी पढ़े