बड़ी खबर : सीएम धामी ने जनहित में लिया बड़ा फैसला। कांवड़ यात्रा को स्थगित रखने का निर्णय - Mukhyadhara

बड़ी खबर : सीएम धामी ने जनहित में लिया बड़ा फैसला। कांवड़ यात्रा को स्थगित रखने का निर्णय

admin
kanwar yatra

देहरादून/मुख्यधारा

पूर्व में हुई गलतियों को दोहराने की बजाय सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनहित में कांवड़ यात्रा को स्थगित रखने का बड़ा फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काँवड़ यात्रा के संबंध में सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कोविड के डेल्टा प्लस वैरियेन्ट के पाये जाने, कोविड की तीसरी लहर की आशंका और देश-विदेश में इसके दुष्प्रभावों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

इस संबंध में विशेषज्ञों की राय पर भी विचार किया गया। मनुष्य जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी काँवड़ यात्रा  को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया।
           मुख्यमंत्री ने सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। यह भी निर्देश दिए कि पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्यवाही हेतु अनुरोध किया जाय, ताकि वैश्विक माहमारी को रोकने में सफल हो सकें।
         बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढें : Breaking : सीएम पुष्कर धामी के कार्यालय में हुई तीन जनसंपर्क अधिकारियों की नियुक्ति

यह भी पढें : बड़ी खबर : नामी स्कूल में हलाल मीट टेंडर प्रकरण के बाद मानवाधिकार आयोग उत्तराखंड ने दिए ये आदेश

Next Post

गुड न्यूज़ : महाराज ने दिये पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सभी रिक्त पदों को भरने के निर्देश

कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने पर उत्तराखंड सरकार देगी दोगुना अनुदान धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश भर के मंदिरों और धाम में तेजी से चल रहे विकास कार्य देहरादून/मुख्यधारा देहरादून। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल […]
IMG 20210713 WA0026

यह भी पढ़े