ब्रेकिंग: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता अस्पताल में भर्ती - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता अस्पताल में भर्ती

admin
anand singh bisht 1521206824

हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत में सुधार हुआ है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें दो-तीन दिन में डिस्चार्ज किया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार बीती नौ फरवरी को डिहाइड्रेशन और बीपी की शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के 89 वर्षीय पिता आनंद सिंह बिष्ट को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद अकरम की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।
पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया डॉ. अकरम ने बताया कि आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था।

इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों की उंगलियों में गैंगरीन की समस्या थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबधी जरूरी जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार उनका उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनकी हालत में सुधार आ रहा है। इसको देखते हुए दो-तीन दिनों में उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा सकता है। यमकेश्वर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेणु बिष्ट ने अस्पताल पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

Next Post

एमडीडीए में 78 पदों को मंजूरी के साथ ही अब निजी पट्टे की भूमि पर खनन करने का सरलीकरण

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 13 प्रस्ताव में से 10 पर सहमति बनी तथा 3 फैसलों पर अगली बैठक में होगी चर्चा। कैबिनेट के महत्वपूर्ण बिंदु :- 1- देहरादून मसूरी विकास प्राधिकरण में 78 पदों को मंजूरी। 2-विधिक सेवा […]
FB IMG 1581507842077

यह भी पढ़े