Corona न्यूज़ : आज उत्तराखंड में 235 नए मरीज। 352 हुए स्वस्थ - Mukhyadhara

Corona न्यूज़ : आज उत्तराखंड में 235 नए मरीज। 352 हुए स्वस्थ

admin
images 42

देहरादून। आज प्रदेश में 235 नए corona  मरीज सामने आए हैं। इस प्रकार अब एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 3879 हो गई है। इसके अलावा 14274 लोगों के सेेंप की रिपोर्ट आनी अभी शेष है।

आज शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 3773 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 235 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

आज इन जनपदों से आए इतनी इतनी मामले

  • हरिद्वार जिले से आज 55 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
  • अल्मोड़ा जिले से 3 पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • चमोली जिले से 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • चंपावत से 3 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • देहरादून जनपद से उन 49 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • नैनीताल जिले से 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • पौड़ी गढ़वाल से 3 लोगों में कोरोना पाया गया है।
  • टिहरी गढ़वाल से 32 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • उधम सिंह नगर से 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • उत्तरकाशी जिले से 23 लोगों कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

इस प्रकार प्रदेश में अब कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 12175 पहुंच गया है, जिनमें से 8100 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। प्रदेश में अब तक 229387 लोगों की सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

आज जांच के लिए 5038 सैंपल भेजे गए, जबकि 352 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में एक और मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 66.53% है।

20200816 194924

Next Post

ब्रेकिंग : यमुनोत्री विधायक को धमकी देने वाला देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत को फोन पर धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। उसे देहरादून के अजबपुर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते चार अगस्त यमुनोत्री […]
FB IMG 1597591183404

यह भी पढ़े