Breaking: उत्तराखंड में नहीं रुक रही कोरोना रफ्तार। आज दून में 505 मामलों सहित प्रदेश में कुल 1413 संक्रमित

admin

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में कुल 1413 पॉजिटिव आए हैं, जिनमें से 505 संक्रमित अकेले देहरादून जिले से हैं। इसके साथ ही अब सक्रिय मरीजों की संख्या 4118 हो गई है।

आज देहरादून जिले से सर्वाधिक 505 मामले, हरिद्वार से 299। उधम सिंह नगर से 203, पौड़ी गढ़वाल से 147 और नैनीताल जिले से 139 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा अल्मोड़ा से 21, बागेश्वर से तीन, चमोली से 34, चंपावत से 12, पिथौरागढ़ से 8, रुद्रप्रयाग से 12, टिहरी गढ़वाल से 22 और उत्तरकाशी जिले से 8 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

आज अस्पतालों से 482 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं और प्रदेश में मरीजों की रिकवरी दर 94.80% है। आज एक मरीज की मौत हुई है।

देखें पूरे आंकड़े:

1641735958848

Next Post

स्त्री के संघर्ष को दिखाता है 'पहाड़ के उस पार' उपन्यास : डा. नंदकिशोर हटवाल

‘पहाड़ के उस पार’ और ‘बरखा रानी’ पुस्तक का लोकार्पण देहरादून/मुख्यधारा ‘पहाड़ के उस पार’ और ‘बरखा रानी’ के पुस्तक लोकार्पण के अवसर पर अध्यक्षता पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी समीक्षक एवं साहित्यकार डॉ० नन्दकिशोर हटवाल, कान्ता घिल्डियाल, विक्रम चौहान, मधुबाला ‘प्रताप […]
1641740225927

यह भी पढ़े