कोरोना : आज 23 नए मामले। कुल आंकड़ा 1560। अब तक 808 ठीक - Mukhyadhara

कोरोना : आज 23 नए मामले। कुल आंकड़ा 1560। अब तक 808 ठीक

admin
covid

देहरादून। आज प्रदेश में 23 नए कोरोना पॉजीटिव सामने आए हैं। इससे प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1560 पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 808 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
आज आई हैल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 23 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है। इनमें पांच लोग देहरादून जिले से पाजीटिव पाए गए हैं। इनमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई है। तीन लोग हरिद्वार जिले में सामने आए हैं। नैनीताल जिले से छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। आज पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिले से एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
इसके अलावा ऊधमसिंहनगर जिले से आज चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। टिहरी गढ़वाल से आज दो लोगों में कोरोना पाया गया है।
अब तक प्रदेश में 33369 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी भी 4943 सेंपल का अभी भी इंतजार है।
प्रदेश में अब तक कुल संक्रमित 1560मरीजों में से 808 लोग ठीक हो चुके हैं और अब वर्तमान में 730 एक्टिव मामले हैं। अब तक प्रदेश में 15 संक्रमित लोगों की विभिन्न बीमारियों से मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग प्रदेश से माइग्रेट हो चुके हें।
hb 10

Next Post

कोरोना अपडेट : आज 25 पॉजीटिव। कुल 1562 आंकड़ों में से आधे स्वस्थ

देहरादून। आज प्रदेशभर से 25 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर कोरोना आंकड़ा 1562 पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 831 मरीज ठीक होक घर जा चुके हैं। आज शाम नौ बजे जारी हैल्थ बुलेटिन में दो नए मरीज […]
covid 19 1

यह भी पढ़े