देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के समापन समारोह में प्रतिभाग कर CM धामी ने बोली ये बड़ी बात - Mukhyadhara

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के समापन समारोह में प्रतिभाग कर CM धामी ने बोली ये बड़ी बात

admin
1649007171460

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल (dehradun literature festiwal) के समापन समारोह में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं, वे हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी के सहयोग से उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाएंगे, पर्यटन क्षेत्र में भी देश में राज्य को पहचान दिलाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कपट रहित व्यवहार उत्तराखंड की पहचान है। हमारे युवा देश के भविष्य के निर्माता हैं, युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का हमारा प्रयास है।

1649007197930

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव जग जाहिर है। उनके कुशल मार्गदर्शन में विकास की दृष्टि से प्रदेश के आने वाले 5 साल स्वर्णिम वर्ष होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। राज्य को विकास की दृष्टि से राजत जयन्ती वर्ष में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये हम प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है।

1649007223379

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे (dehradun literature festiwal) पर तेजी से कार्य चल रहा है, जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होगा, जिससे देहरादून से दिल्ली की दूरी महज ढाई घंटे की रह जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आंदोलन पर आधारित वरुण गुप्ता की फिल्म “तिराहा” का पोस्टर का भी विमोचन किया।

इस अवसर पर सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष, प्रसिद्ध लेखक व कवि प्रसून जोशी तथा फिल्म निर्माता निर्देशक अली अब्बास जफर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक सोनू निगम ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन सतीश शर्मा द्वारा किया गया।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: देहरादून के इन पुलिस निरीक्षकों(Inspector) के हुए ट्रांसफर

 

यह भी पढें :बड़ी खबर: …जब अचानक टूट गई लक्ष्मण झूला (lakshmanjhula) पुल की सपोर्टिंग तार। राहगीरों में मचा हड़कंप

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड में इसी सत्र से लागू होगी नई शिक्षा नीति(shiksha neeti) : धन सिंह

 

यह भी पढें : डा. निधि उनियाल प्रकरण: उक्रांद(UKD) युवा प्रकोष्ठ ने फूंका स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडे का पुतला। सस्पेंड करने की मांग

 

…तो इस सीट से लड़ेंगे सीएम धामी(cm dhami) उपचुनाव!

 

यह भी पढें : Tourism : यमकेश्वर क्षेत्र में युवाओं के दल ने खोजा नया पैदल ट्रैक। पर्यटन विभाग से सहयोग की दरकार

Next Post

सियासत: बुढापा आ गई सरकार... पार्टी बदलने का तो सवाल ही नहीं। मैं तो कांग्रेस का घायल योद्धा #harish rawat

मुख्यधारा/देहरादून हमेशा मीडिया की सुर्खियां बटोरने वाले पूर्व सीएम हरीश रावत (harish rawat) आजकल फिर चर्चाओं में हैं। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद उनके घर पर लगातार भाजपा नेता पहुंच रहे हैं। इसे सियासी गलियारों में नई हलचल […]
harish rawat ghayal yodha

यह भी पढ़े